Adyayan.com

ध्वनि
QUESTION 41
20 Hz से 20,000 Hz बारंबारता की ध्वनि निम्नलिखित में से क्या है ?
  • C हाइपरसोनिक
  • D श्रव्य या औडिबल ध्वनि
  • B इन्फ्रासोनिक्स
  • A अल्ट्रासाउंड
Answer: 20 Hz से 20,000 Hz की आवृत्ति रेंज को श्रव्य ध्वनि कहा जाता है क्योंकि यह सामान्य मानव कान की सुनने की सीमा है।
QUESTION 42
ध्वनि तीव्रता की डेसिबल में वह अधिकतम सीमा जिसके उपर व्यक्ति सुन नही सकता-
  • B 70Db
  • D 95Db
  • A 50Db
  • C 85Db
Answer: हालांकि 85 dB से ऊपर का शोर हानिकारक हो सकता है, 95 dB एक बहुत ही उच्च तीव्रता है जो सुनने में असहज और दर्दनाक हो सकती है, जिससे सामान्य सुनना मुश्किल हो जाता है।
QUESTION 43
वह उपकरण जो ध्वनि तरंगों की पहचान तथा ऋजुरेखन के लिए प्रयुक्त होता है क्या कहलाता है
  • A राडार
  • C पुकार
  • B सोनार
  • D उपरोक्त में से कोई नही
Answer: सोनार (SONAR) ध्वनि तरंगों का उपयोग करके पानी के नीचे वस्तुओं की पहचान करता है और उनकी स्थिति का पता लगाता है।
QUESTION 44
जब किसी स्थान पर दो लाऊडस्पीकर साथ साथ बजते है तो किसी स्थान विशेष पर बैठे श्रोता को इनकी ध्वनि नही सुनाई देती है इसका कारण है
  • C अपवर्तन
  • D अनुनाद
  • A परावर्तन
  • B व्यतिकरण
Answer: यह विनाशी व्यतिकरण (destructive interference) के कारण होता है, जहाँ दो ध्वनि तरंगें एक-दूसरे को रद्द कर देती हैं, जिससे उस स्थान पर ध्वनि की तीव्रता शून्य हो जाती है।
QUESTION 45
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आवाज अधिक तीक्ष्ण होती है क्यूंकि महिलाओं की आवाज का-
  • A आयाम कम होता है
  • D तारत्व अधिक होता है
  • C तारत्व कम होता है
  • B आयाम अधिक होता है
Answer: आवाज की तीक्ष्णता उसके तारत्व (pitch) पर निर्भर करती है, और तारत्व आवृत्ति पर निर्भर करता है। महिलाओं की आवाज की आवृत्ति आमतौर पर अधिक होती है, इसलिए उनका तारत्व अधिक होता है।
QUESTION 46
सुमुद्र में स्थान स्थान पर ऊँचे प्रकाश घर बनाये जाते है जहा से बड़े बड़े साईरन बजाकर जहाज़ों को संकेत भेजे जाते है कभी कभी जहाज नीरव क्षेत्र में पहुच जाते है जहाँ साईंरन की ध्वनि सुनाई नही डेट है ये नीरव क्षेत्र ध्वनि तरंगो के किस गुण के कारण निर्मित होते है
  • B व्यतिकरण
  • D अनुनाद
  • C अपवर्तन
  • A परावर्तन
Answer: नीरव क्षेत्र (zones of silence) ध्वनि तरंगों के विनाशी व्यतिकरण के कारण बनते हैं, जहाँ सीधी और परावर्तित तरंगें एक-दूसरे को रद्द कर देती हैं।
QUESTION 47
स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तक तल व् ध्वनि स्त्रोत के बीच न्यूनतम दूरी होनी चाहिए
  • B 17 मीटर
  • D 30 मीटर
  • C 24 मीटर
  • A 10 मीटर
Answer: स्पष्ट प्रतिध्वनि के लिए ध्वनि को स्रोत और परावर्तक के बीच की दूरी तय करने और वापस आने में कम से कम 0.1 सेकंड का समय लगना चाहिए, जो लगभग 17 मीटर की दूरी पर संभव है।
QUESTION 48
कौन सी प्रक्रिया प्रकाश और ध्वनि दोनों में घटित नही होती है
  • A विवर्तन
  • C ध्रुवण
  • D अपवर्तन
  • B परावर्तन
Answer: ध्रुवण केवल अनुप्रस्थ तरंगों (जैसे प्रकाश) का गुण है। ध्वनि अनुदैर्ध्य तरंग होने के कारण ध्रुवित नहीं हो सकती।
QUESTION 49
ध्वनि का वेग भिन्न भिन्न माध्यमों में-
  • C भिन्न भिन्न होता है और द्रव में सबसे कम होता है
  • D भिन्न भिन्न होता है और गैस में सबसे अधिक होता है
  • B भिन्न भिन्न होता है ठोस में सबसे अधिक होता है
  • A समान होता है
Answer: ध्वनि का वेग माध्यम की प्रकृति पर निर्भर करता है, और यह ठोसों में सबसे अधिक, फिर द्रवों में और गैसों में सबसे कम होता है।
QUESTION 50
चिल्लाते समय व्यक्ति हमेशा हथेली को मुह के समीप रखते है क्यूंकि-
  • A उस स्थिति में ध्वनि उर्जा सिर्फ एक दिशा में इन्गिंत होती
  • C ध्वनि स्वर का उतार चढ़ाव बढ़ जाता है
  • B ध्वनि पूर्णता ध्वनि की बढ़ जाती है
  • D इस कार्यवाही का ध्वनि पर कोई प्रभाव नही होता
Answer: हथेली को मुंह के पास रखने से ध्वनि ऊर्जा को एक दिशा में केंद्रित करने में मदद मिलती है, जिससे ध्वनि अधिक दूर तक और स्पष्ट सुनाई देती है।