Adyayan.com

ध्वनि
QUESTION 71
निम्न में से कौन ध्वनि के वेग पर प्रभाव नहीं डालता है -
  • D घनत्व
  • A दाब
  • B ताप
  • C आर्द्रता
Answer: स्थिर तापमान पर, किसी गैस में ध्वनि का वेग दाब में परिवर्तन से प्रभावित नहीं होता है। तापमान, आर्द्रता और घनत्व वेग को प्रभावित करते हैं।
QUESTION 72
ध्वनि उत्पन्न करने वाली वस्तु के लिए आवश्यक है -
  • D वर्तुल गति करना
  • C स्थानान्तरण गति करना
  • B घूर्णन करना
  • A कम्पन करना
Answer: ध्वनि की उत्पत्ति हमेशा किसी न किसी वस्तु के कंपन से होती है। जब कोई वस्तु कंपन करती है, तो वह अपने आसपास के माध्यम में विक्षोभ पैदा करती है, जो ध्वनि तरंगों के रूप में फैलता है।