Statement and Arguments
TOPICS ▾
Age Problems
Analogy
Arrangement and Pattern
Arrangement of words
Blood Relations
Calendar
Cause and Effect
Classification
Clock
Coding and Decoding
Data Sufficiency
Decision Making
Dictionary Order
Distance and Direction
Input-Output
Puzzle
Ranking and Order
Series
Statement and Arguments
Statement and Assumptions
Statement and Conclusions
Syllogism
Word Formation
SORT BY ▾
QUESTION 31
निर्देश: महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में निर्णय लेने में, ‘मजबूत’ तर्कों और ‘कमजोर’ तर्कों के बीच अंतर करने में सक्षम होना वांछनीय है। ‘मजबूत’ तर्क वे हैं जो महत्वपूर्ण और सीधे प्रश्न से संबंधित हैं। ‘कमजोर’ तर्क कम महत्वपूर्ण होते हैं और प्रश्न से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं भी हो सकते हैं या प्रश्न के नगण्य पहलू से संबंधित हो सकते हैं। नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के बाद दो तर्क (I) और (II) दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कौन सा तर्क ‘मजबूत’ तर्क है और कौन सा ‘कमजोर’ तर्क है -वक्तव्यः क्या भारत के प्रत्येक राज्य में एक से अधिक उच्च न्यायालय होने चाहिए?तर्क :I. नहीं. यह करदाताओं के पैसे की सरासर बर्बादी होगी।II. हाँ। इससे बहुत लंबे समय से लंबित मामलों के बैकलॉग को कम करने में मदद मिलेगी।
QUESTION 32
नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/कौन से तर्क मजबूत है/हैं। प्रश्न: क्या विद्यालयों को स्कूलों की सफाई के काम में विद्यार्थियों को लगाना चाहिए।तर्क I: हाँ, विद्यालयों को छात्रों के ऊपर अपने नियंत्रण और शक्ति का उपयोग करना चाहिए।तर्क II: नहीं, यह छात्रों के शैक्षिक अध्ययन के लिए आवंटित समय को प्रभावित करेगा।
QUESTION 33
नीचे एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कोई विशेष तर्क मजबूत है या नहीं।कथन: क्या बाघों के अवैध शिकार पर प्रतिबंध हटा दिया जाना चाहिए?तर्क:I. हाँ। शिकारी अपनी आजीविका खो रहे हैं।II. हाँ। बाघ खतरनाक जानवर हैं और इंसानों के लिए खतरा हो सकते हैं।
QUESTION 34
निम्न प्रश्न में एक कथन और उसकी पुष्टि करते हुए दो तर्क I एवं II दिए गए हैं। कथन को सत्य मानते हुए निर्णय कीजिये कि कौन-सा तर्क सटीक है।कथन:क्या रेलवे टिकट सभी यात्रियों के लिए निःशुल्क कर देना चाहिए?तर्क:I. हाँ, इससे गरीब लोगों को घर पहुंचने में आसानी होगी।II. नहीं, इससे रेलवे मंत्रालय की वित्तीय स्थिति में बाधा पहुंचेगी।
QUESTION 35
नीचे एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों पर विचार करते हुए तय करें कि कथन से संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं।कथन : क्या सरकार द्वारा शहरों के सार्वजनिक परिवहन के किराए में उल्लेखनीय कमी की जानी चाहिए?तर्क:I. नहीं, यह शहर की परिवहन व्यवस्था को बहुत भीड़भाड़ युक्त और अनियोजित कर देगा।II. हां, यह अधिक लोगों को निजी वाहनों का उपयोग बंद करने और सार्वजनिक परिवहन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
QUESTION 36
दिशा-निर्देश: नीचे प्रत्येक प्रश्न में दो कथन A और कथन B दिए गए हैं। ये कथन या तो स्वतंत्र कारण हो सकते हैं या स्वतंत्र कारणों या उभयनिष्ठ कारण के प्रभाव हो सकते हैं। इन कथनों में से एक इन दो कथनों के बीच संबंध को दर्शाता है। इन कथनों के बीच सही संबंध ज्ञात कीजियेकथन: A. विशाल ज्वारीय लहरों ने सुबह-सुबह विशाल समुद्र तट को बर्बाद कर दिया, जिससे हजारों लोग मारे गए।कथन: B. सूर्योदय के शानदार दृश्य का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग समुद्र तट के किनारे एकत्र हुए।
QUESTION 37
एक प्रश्नवाचक कथन के बाद दो तर्क I और IT के रूप में संख्यांकित हैं। निर्णय करें कि निम्नलिखित तर्क में से कौन से तर्क कथन के संबंध में ‘सशक्त’ है।कथन:I. क्या पेड़ों की कटाई को पूर्ण रूप से अवैध कर दिया जाना चाहिए -तर्क:I. हाँ, किसी कानून के अभाव में लोग अंधाधुंध पेड़ काट रहे हैं।II. नहीं, पूर्ण प्रतिबंध व्यावहारिक नहीं है क्योंकि कई स्थितियों में पेड़ों को काटना पड़ता है जैसे कि जब वह सड़क के बीच में हो।
QUESTION 38
निम्न प्रश्न में एक कथन के पश्चात् तीन तर्क I. II व III दिए गए हैं । आपको तय करना है कि कौन सा (से) तर्क मजबूत हैं और कौन सा(से) कमजोर, इस आधार पर दिए गए विकल्पों में से उत्तर का चयन करना है।कथन : क्या देश के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में सभी विषयों के लिए एकसमान पाठ्यक्रम होना चाहिए ?तर्क:I. हाँ, यह देश के शिक्षा तंत्र में एकरूपता लाने का एकमात्र तरीका है।II. हाँ, यह देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा दिए जा रहे स्नातक प्रमाणपत्रों की गुणवत्ता को मानकीकृत करने में सहायक होगा।III. नहीं, प्रत्येक विश्वविद्यालय को अपनी विशिष्ट आवश्यकता के आधार पर अपना पाठ्यक्रम तय करने की स्वायत्तता होनी चाहिए।
QUESTION 39
कथनों को पढ़ें और दी गई जानकारी से सही तर्क की पहचान करें।कथनःपहाड़ी और कोहरे वाले क्षेत्रों में यातायात संकेतो के लिए अधिक तीव्रता के प्रकाश का उपयोग किया जाना चाहिए।तर्कः1ः हाँ, कोहरे वाले क्षेत्रों में यातायात दुर्घटनाओं से बचने के लिए उपयुक्त क्षमता के प्रकाश संकेतों का प्रयोग किया जाना चाहिए। 2ः नहीं, इस प्रकार की अधिक तीव्रता वाले प्रकाश में बिजली की खपत अधिक होती है।
QUESTION 40
कथन को पढ़ें और दी गई जानकारी से सही तर्क की पहचान करें।कथनःसरकार को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को राशन देना चाहिए।तर्कः1ः हाँ, यह गरीबों को न्यूनतम जीवन समर्थन प्रदान करता है।2ः नहीं, भ्रष्टाचारी लोगों द्वारा अनुदान (सब्सिडी) का दुरूपयोग होता है, सरकार को गरीबों की मदद हेतु वैकल्पिक उपायों के बारे में सोचना चाहिए।