test
QUESTION 101
यदि एक वृत्त का व्यास 8 मी. है, तब किस लम्बाई का चाप केन्द्र पर 45° का कोण अन्तरित करता है ?
QUESTION 102
एक आँकड़े में 10 संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। यदि प्रारम्भ से 7वें प्रेक्षण में 4 की वृद्धि की जाती है तब माध्यिका में हुई वृद्धि है -
QUESTION 103
एक ऊर्ध्वाधर टावर की छाया समतल मैदान पर 10 मी. बढ़ जाती है जब सूर्य का उन्नयन कोण 45° से 30° हो जाता है । टावर की ऊँचाई है -
QUESTION 104
cos 0° cos 1° cos 2° ...... cos 100° का मान है -
QUESTION 105
किसी वर्ष एक कस्बे में मातृ मृत्यु की संख्या 50 है । यदि उस वर्ष जन्मे शिशुओं की संख्या 500 थी, तो मातृ मृत्यु दर प्रति 1,00,000 है -
QUESTION 106
sin² 1° + sin² 3° + sin² 5° + ....... + sin² 89° का मान है -
QUESTION 107
एक बेलनाकार बर्तन जिसके आधार की त्रिज्या 20 सेमी है तथा वह 32 सेमी ऊँचाई तक जूस से भरा हुआ है । जूस को 4 सेमी त्रिज्या वाले बेलनाकार गिलासों में 8 सेमी ऊँचाई तक भरा जाता है । ऐसे कितने गिलास भरे जा सकते हैं ?
QUESTION 108
चित्र में ∠XYZ = 64° तथा XY को बिन्दु P तक बढ़ाया जाता है। यदि किरण YQ, ∠ZYP को समद्विभाजित करती है तब कोण ∠XYQ का मान है -
QUESTION 109
यदि P(9a-2, -b), बिंदुओं A(3a+1, -3) एवं B(8a, 5) को मिलाने वाले रेखाखण्ड को 3:1 के अनुपात में विभाजित करता है, तब a तथा b के मान हैं -
QUESTION 110
एक वर्ग के दो सम्मुख शीर्ष (-1, 2) तथा (3, 2) हैं, तब अन्य दो शीर्षों के निर्देशांक हैं -