Adyayan.com

उत्तर भारत: राजपूत काल

राजपूत काल के प्रमुख राजवंशों और उनके शासन पर आधारित MCQs हल करें। प्रतिहार, चौहान, और परमार वंश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पाएं।

उत्तर भारत: राजपूत काल
QUESTION 41
राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक था
  • A दन्तिदुर्ग/दन्तिवर्मन II
  • B गोविन्द III
  • C कृष्ण I
  • D इन्द्र III
Answer: राष्ट्रकूट वंश की स्थापना 8वीं शताब्दी में दंतिदुर्ग ने की थी। उसने चालुक्यों को पराजित कर मान्यखेत को अपनी राजधानी बनाया।
QUESTION 42
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :सूची-I (मन्दिर)A. चतुर्भुज/विष्णु मन्दिर ,खजुराहोB. कंदरिया महादेव मन्दिर ,खजुराहो C. विमलवसही मन्दिर , आबू/दिलवाडा D. लुनवसनी/ देवरानी-जेठानी मन्दिर, आबू/दिलवाडा सूची-II (निर्माता) 1. यशोवर्मा2. धंग3. विमल शाह वैश्य4. तेजपाल व वस्तुपाल कूट :-
  • A A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
  • B A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
  • C A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
  • D A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
Answer: सही मिलान है: चतुर्भुज मंदिर चंदेल शासक यशोवर्मा ने, कंदरिया महादेव मंदिर राजा धंगदेव ने, विमलवसही मंदिर विमल शाह ने, और लुनवसही मंदिर तेजपाल और वस्तुपाल नामक दो भाइयों ने बनवाया था।
QUESTION 43
किस ग्रंथ के उल्लेख के आधार पर यह माना जाता है कि मलेच्छों के अत्याचार से त्रस्त होकर महर्षि वशिष्ठ ने अत्याचारियों के विनाश हेतु आबू पर्वत पर एक यज्ञ किया एवं यज्ञ के अग्निकुंड से 4 राजपूत कुलों-परमार, चौलुक्य / सोलंकी, प्रतिहार एवं चौहान का जन्म हुआ ?
  • A मनुस्मृति
  • B रामायण
  • C पृथ्वीराज रासो
  • D राजतरंगिनी
Answer: राजपूतों की उत्पत्ति का यह प्रसिद्ध 'अग्निकुंड सिद्धांत' चंदबरदाई द्वारा रचित 'पृथ्वीराज रासो' में वर्णित है।
QUESTION 44
'उसकी मृत्यु से धारा नगरी, विद्या और विद्वान् तीनों ही निराश्रित हो गये' (अद्यधारा निराधारा निरालवा सरस्वती/पण्डिता खण्डिता सर्वे भोजराजे दिवंगते)—यह उक्ति किस शासक के संबंध में है?
  • A भोज परमार
  • B मिहिर भोज
  • C सिंधुराज
  • D भूंज
Answer: यह प्रसिद्ध श्लोक परमार वंश के महान शासक और विद्वान राजा भोज की मृत्यु पर कहा गया था, जो विद्या और कला के बहुत बड़े संरक्षक थे।
QUESTION 45
विजय स्तंभ कहाँ स्थित है?
  • A देहली
  • B झाँसी
  • C चित्तौड़गढ़
  • D सीकरी
Answer: प्रसिद्ध विजय स्तंभ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले के अंदर स्थित है।
QUESTION 46
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :सूची-I (मन्दिर)A. लिंगराज मन्दिर भुवनेश्वरB. जगन्नाथ मन्दिर ,पूरीC. सूर्य मन्दिर, कोणार्क सूची-II (निर्माता) 1. केसरी नरेश2. अनंत वर्मा चोड्गंग (पूर्वी गंग नरेश) 3. नरसिंह देव (पूर्वी गंग नरेश) कूट :
  • A A → 1, B → 2, C → 3
  • B A → 3, B → 2, C → 1
  • C A → 2, B → 1, C → 3
  • D A →1 , B →3 , C → 2
Answer: सही मिलान है: लिंगराज मंदिर का निर्माण केसरी वंश के राजाओं ने, जगन्नाथ मंदिर का अनंतवर्मन चोडगंग ने, और कोणार्क सूर्य मंदिर का नरसिंहदेव प्रथम ने करवाया था।
QUESTION 47
निम्नलिखित में वह कौन-सा संवत् है, जो कल्चुरियों द्वारा प्रयुक्त किये जाने के कारण कल्चुरि संवत् भी कहलाता है?
  • A विक्रम संवत्
  • B शक संवत
  • C त्रैकूटक संवत
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: त्रैकूटक संवत्, जो 248 ई. में शुरू हुआ था, को बाद में चेदि के कल्चुरि शासकों द्वारा अपनाया गया, जिसके कारण इसे कल्चुरि-चेदि संवत् भी कहा जाता है।
QUESTION 48
'ढिल्लिका' (दिल्ली) नगर की स्थापना की थी
  • A चौहानों ने
  • B तोमरों ने
  • C परमारों ने
  • D प्रतिहारों ने
Answer: दिल्ली शहर की स्थापना का श्रेय 8वीं शताब्दी में तोमर वंश के राजपूत शासक अनंगपाल तोमर को दिया जाता है।
QUESTION 49
निम्नलिखित में से किस मंदिर परिसर में एक भारी-भरकम नन्दी की मूर्ति है जिसे भारत की विशालतम नन्दी मूर्ति माना जाता है?
  • A वृहदीश्वर मंदिर
  • B लिंगराज मंदिर
  • C कंदरिया महादेव मंदिर
  • D लेपाक्षी मंदिर
Answer: हालांकि भारत में कई विशाल नंदी मूर्तियाँ हैं, खजुराहो स्थित कंदरिया महादेव मंदिर परिसर की नंदी मूर्ति अपने आकार के लिए प्रसिद्ध है। (नोट: तंजौर के बृहदीश्वर मंदिर की नंदी मूर्ति भी विशालतम में गिनी जाती है)।
QUESTION 50
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :सूची-I (राजवंश)A. चौहान/चाहमानB. गढ़वाल/राठौर C. गुहिलौत/सिसोदियाD. कलचुरि/हैहय सूची-II(राजधानी) 1. अजमेर2. कनौज3. चितौड़4. त्रिपुरी कूट:
  • A A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
  • B A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
  • C A → 2, B → 1, C → 4, D → 3
  • D A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
Answer: सही मिलान है: चौहानों की राजधानी अजमेर, गढ़वाल की कन्नौज, गुहिलोत/सिसोदिया की चित्तौड़, और कल्चुरि की राजधानी त्रिपुरी थी।