adyayan

General Hindi - वाक्य
1. ‘अब तक बच्चे छात्रावास पहुँच चुके होंगे।’ अर्थ की दृष्टि से उक्त वाक्य है -
  • B. विधानार्थक
  • A. इच्छार्थक
  • D. संकेतार्थक
  • C. संदेहार्थक
2. इनमें से किस विकल्प में ‘मिश्रवाक्य’ है ?
  • A. पड़ोसी देश बहुत दिनों से घात लगाये बैठा था।
  • B. लड़के स्कूल जाने के लिए उत्साहपूर्वक तैयार हो रहे थे।
  • C. उसे शत्रु का भेद लेना था, इसलिए वह छिपकर उनकी बातें सुनने लगा।
  • D. जब बरसात थमी, तब हम लोग घूमने गये।
3. किस विकल्प में संयुक्त वाक्य नहीं है ?
  • C. मेरा भाई बीमार है, अत: मैं उससे मिलने जाऊँगा।
  • D. जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।
  • A. मैं घर पहुंचा और नौकर बाजार गया ।
  • B. मैं जयपुर जाऊँगा अथवा मोहन मुझसे मिलने यहीं आ जायेगा।
4. निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए -
  • D. वह साड़ी खरीदने बाज़ार गई।
  • B. हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी।
  • C. विद्वान मनुष्य का सभी सम्मान करते हैं।
  • A. जब मैं स्टेशन पर पहुँचा गाड़ी आ चुकी थी।
5. तुम मत लिखो –
  • B. विधानवाचक वाक्य
  • A. संकेतवाचक वाक्य
  • C. निषेधवाचक वाक्य
  • D. आज्ञावाचक वाक्य
6. ‘प्रभा एक सुशील कन्या है’ वाक्य में विशेष्य है -
  • D. सुशील
  • C. एक
  • A. प्रभा
  • B. कन्या
7. ईश्वर तुम्हें सफलता दे |
  • A. प्रश्नवाचक वाक्य
  • D. विस्मयवाचक वाक्य
  • C. आज्ञावाचक वाक्य
  • B. इच्छावाचक वाक्य
8. इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौन सा है ?
  • B. इस बार अच्छी बरसात हुई है।
  • A. राम और श्याम मिल कर पढ़ते हैं।
  • C. मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
  • D. कर्मचारियों का आन्दोलन तीन दिन से चल रहा है।
9. इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौन सा है ?
  • C. दो लड़के सामने वाले कमरे में व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
  • A. उसने चार दिन से खाना नहीं खाया।
  • D. चार कमरों के इस मकान में वह अकेला रहता है।
  • B. मैं जानता हूं कि वह घर चला गया है।
10. ‘मुझे ये पुस्तकें मित्रों को देनी हैं।’ उक्त वाक्य में ‘उद्देश्य’ है –
  • C. मित्रों को
  • A. मुझे
  • D. देनी हैं
  • B. ये पुस्तकें
Responsive Website Footer