वाक्य शुद्धि
TOPICS ▾
अनेकार्थी शब्द
अव्यय
उपसर्ग एवं प्रत्यय
कारक
क्रिया
तत्सम एवं तद्भव शब्द
पत्र लेखन
पदबंध
पर्यायवाची शब्द
पारिभाषिक शब्दावली
प्रारूप लेखन
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
युग्म-शब्द
लिंग
वचन
वर्तनी शुद्धि
वाक्य
वाक्य रूपांतरण
वाक्य शुद्धि
वाक्यांश के लिए एक शब्द
वाच्य
विराम-चिह्न
विलोम शब्द
विशेषण
वृत्ति
संज्ञा
संधि
समानार्थक शब्द
समास
सर्वनाम
हिन्दी शब्दकोश
SORT BY ▾
1. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Answer: विकल्प B पूर्णतः शुद्ध है क्योंकि इसमें कर्ता, कर्म और क्रिया का क्रम सही है। अन्य विकल्पों में अशुद्धियाँ इस प्रकार हैं: A में पदक्रम सही नहीं है (सही वाक्य: रजनी का मुख आँसुओं से भीग गया), C में वचन संबंधी अशुद्धि है ('वे' के साथ 'चाहते हैं' आता), और D में अर्थ संबंधी दोष है (रोगी को नहीं, बल्कि 'दवा की शीशी' को हिलाया जाता है)।
2. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
Answer: 'कृपया' और 'करके' का एक साथ प्रयोग अनावश्यक (पुनरुक्ति दोष) है। 'कृपया बैठ जाइए' शुद्ध रूप है।
3. किस वाक्य में वचन-संबंधी अशुद्धि है?
Answer: 'प्राण' शब्द नित्य बहुवचन है, अतः शुद्ध वाक्य होगा- 'उसके प्राण निकल गए।'
4. पदक्रम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य सर्वाधिक शुद्ध है?
Answer: 'शुद्ध' विशेषण 'घी' के लिए है, न कि 'गाय' के लिए। अतः इसका स्थान 'घी' से ठीक पहले होना चाहिए।
5. 'मेरे को विद्यालय जाना है।' वाक्य का शुद्ध रूप क्या होगा?
Answer: सर्वनाम-संबंधी अशुद्धि। 'मेरे को' के स्थान पर मानक हिन्दी में 'मुझे' का प्रयोग होता है।
6. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य कौन-सा है?
Answer: श्रद्धा 'की नहीं जाती', 'रखी जाती' है। शुद्ध वाक्य होगा- 'मैं आप पर श्रद्धा रखता हूँ' या 'आपके प्रति मेरी श्रद्धा है'।
7. लिंग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है-
Answer: 'दही' पुल्लिंग शब्द है। शुद्ध वाक्य होगा- 'दही बहुत खट्टा है।'
8. 'वह सबसे सुंदरतम साड़ी है।' इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
Answer: 'सबसे' और 'सुंदरतम' दोनों ही उत्तमावस्था (superlative degree) के द्योतक हैं। एक साथ प्रयोग पुनरुक्ति दोष है। शुद्ध रूप होगा- 'वह सबसे सुंदर साड़ी है' या 'वह सुंदरतम साड़ी है'।
9. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
Answer: 'अनेक' शब्द स्वयं बहुवचन है, उसका 'अनेकों' रूप बनाना अशुद्ध है।
10. कारक-संबंधी अशुद्धि वाला वाक्य पहचानिए।
Answer: यहाँ कर्ता के साथ 'ने' का प्रयोग गलत है। शुद्ध वाक्य होगा- 'मुझे यह काम नहीं करना।'