Adyayan.com

युग्म-शब्द
QUESTION 1
किस क्रमांक में शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है -
  • C कुलश-कलश-घड़ा, वज्र
  • A इति-ईति-समाप्ति, विघ्न
  • D जलज-जलद-बादल,कमल
  • B भवन-भुवन-संसार, घर
QUESTION 2
सही अर्थयुक्त शब्द युग्म है -
  • D परिच्छद = पोशक, परिच्छेद = विभाग
  • B प्रथा = रिवाज, पृथा = पृथ्वी
  • C द्विप = ब्राह्मण, द्वीप = टापू
  • A अशक्त = शक्तिशाली, आसक्त = मोहित
QUESTION 3
‘अभिराम-अविराम’ शब्द युग्म का अर्थ है -
  • D सुन्दर - लगातार
  • A अच्छा - लगातार
  • B लगातार - सुन्दर
  • C राम - लगातार
QUESTION 4
किस विकल्प के शब्द क्रमशः ‘कृपा’ और ‘महल’ अर्थ के दयोतक हैं -
  • D आभास - आवास
  • C आवास - आभास
  • A प्रासाद- प्रसाद
  • B प्रसाद - प्रासाद
QUESTION 5
‘दीप-द्विप’ शब्द युग्म का उचित अर्थ युग्म होगा :
  • C दायी-दाई
  • A दीया-हाथी
  • D दीया-द्वीप
  • B दिया-दीप
QUESTION 6
‘वस्तु-वास्त’ु शब्द युग्म के लिए सही विकल्प है -
  • A सामान-वास्तविक
  • C पदार्थ-सामान
  • D सामान-मकान
  • B सामान-वास्तुविद्
QUESTION 7
पुत्र के साथ-अच्छा पुत्र -
  • A सहपुत्र-श्रेष्ठ पुत्र
  • B पुत्र सहित-सुपुत्र
  • D सपुत्र-सुपुत्र
  • C सुपुत्र-सपुत्र
QUESTION 8
किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है ? शब्द-युग्म – अर्थ-भेद
  • A पाश-पास – फन्दा-निकट
  • C चरम-चर्म – अन्तिम-चमड़ा
  • D आलोक-अलोक – अंधेरा-चहलपहल
  • B परवाह-प्रवाह – फिक्र -बहना
QUESTION 9
किस विकल्प में समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है?
  • B शोथ-शोध = सूजन-शुद्धि संस्कार
  • A वृंत-वृंद = समूह-डंठल
  • D ऋत-ऋतु = सही/सच्चा-मौसम/वर्ष का एक भाग
  • C वसन-व्यसन = कपड़ा-बुरी लत
QUESTION 10
किस विकल्प में ‘समश्रुत भिन्नार्थक’ शब्दों के अर्थ सुमेलित नहीं हैं -
  • D पथ-पथ्य = मार्ग/रास्ता – बीमार को दिया जाने वाला हितकर भोजन आदि
  • B निर्माण-निर्वाण = रचना-मोक्ष
  • C जठर-जरठ = ज्येष्ठ/बड़ा – बूढ़ा
  • A तर्क-तक्र = बहस-छाछ