Adyayan.com

राजस्थान की चित्र शैलियाँ

राजस्थान की चित्र शैलियाँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 1
"ढोलामारू रा दूहा" राजस्थान की किस चित्रकला शाखा से संबंधित है? Primary & Upper Primary School Teacher 2025
  • A (A) ढूंढ़ाड़ शाखा/शैली
  • B (B) कोटा शाखा/शैली
  • C (C) अजमेर शाखा/शैली
  • D (D) मारवाड़ शाखा/शैली
Answer: "ढोलामारू रा दूहा" मुख्य रूप से मारवाड़ (जोधपुर) शैली का प्रमुख विषय रहा है। मारवाड़ चित्रकला शैली में ढोला-मारू, मूमल-महेन्द्र आदि प्रेमाख्यानों पर आधारित चित्र बहुतायत से बने हैं।
QUESTION 2
मारवाड़ चित्रकला शैली के प्रसिद्ध चित्रकारों में कौन नहीं था -
  • A अमरदास
  • B किशनदास
  • C गंगाराम
  • D कालूराम
Answer: गंगाराम मेवाड़ शैली के चित्रकार थे, जबकि अमरदास, किशनदास, और कालूराम मारवाड़ शैली से संबंधित हैं।
QUESTION 3
निम्न में से बूँदी के किस शासक का श्रीनाथजी की सेवा करते हुए चित्रांकन बूँदी के महल में स्थित चित्रशाला में है -
  • A राम सिंह
  • B छत्रशाल
  • C उम्मेद सिंह
  • D भाव सिंह
Answer: बूंदी की प्रसिद्ध चित्रशाला में महाराव उम्मेद सिंह का एक चित्र है जिसमें वे श्रीनाथजी की सेवा कर रहे हैं।
QUESTION 4
किशनगढ़ शैली ____ के लिए प्रसिद्ध है।
  • A मार्शल आर्ट
  • B मूर्ति कला
  • C मंदिर कला
  • D चित्रकला
Answer: किशनगढ़ शैली अपनी अनूठी चित्रकला, विशेष रूप से 'बणी-ठणी' के चित्रण के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
QUESTION 5
‘प्रतिक्रमण चूर्णि’ ग्रंथ किस चित्रशैली से समबन्धित है -
  • A मेवाड़ शैली
  • B मारवाड़ शैली
  • C हाड़ौती शैली
  • D ढूंढाड़ शैली
Answer: 'श्रावक प्रतिक्रमण सूत्र चूर्णि' मेवाड़ शैली का सबसे प्राचीन चित्रित ग्रंथ है, जो 1260 ई. में रावल तेजसिंह के समय चित्रित हुआ।
QUESTION 6
राजस्थान का किशनगढ़ स्कूल निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है -
  • A चित्रकारी
  • B नृत्य
  • C मूर्ति
  • D स्थापत्य
Answer: किशनगढ़ स्कूल (शैली) अपनी विशिष्ट चित्रकारी, खासकर 'बणी-ठणी' के लिए प्रसिद्ध है, जिसे भारत की मोनालिसा भी कहा जाता है।
QUESTION 7
चित्रकला शैली बनी-ठनी या (बणी-ठणी) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है -
  • A सतवंत प्रसाद से
  • B नागरी दास से
  • C मृगावती से
  • D शिव-पार्वती से
Answer: बणी-ठणी का चित्रण किशनगढ़ के शासक सावंत सिंह, जो 'नागरीदास' के नाम से कविता लिखते थे, के समय में हुआ था। बणी-ठणी उनकी प्रेमिका थीं।
QUESTION 8
जमनादास, छोटेलाल, बक्साराम व नंदलाल चित्रकला की किस शैली से संबद्ध है -
  • A मारवाड़
  • B मेवाड़
  • C अलवर
  • D कोटा
Answer: ये सभी चित्रकार अलवर चित्रकला शैली से संबंधित हैं, जो अपनी सुंदरता और विषयों की विविधता के लिए जानी जाती है।
QUESTION 9
असंगत युग्म को छांटिए -
  • A हीरानंद : सुपासनह चीरयम
  • B साहिबदीन : रागमाला
  • C मनोहर व साहिबदीन : आर्ष रामायण
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: दिए गए सभी युग्म सही हैं। हीरानंद ने 'सुपासनह चीरयम', साहिबदीन ने 'रागमाला' और मनोहर व साहिबदीन ने मिलकर 'आर्ष रामायण' का चित्रण किया था।
QUESTION 10
कुमार स्वामी ने राजपूत चित्रकला शैली का वैज्ञानिक विभाजन किस पुस्तक में किया?
  • A राजपूती पेन्टिंग्स
  • B राजपूत पेन्टिंग्स
  • C राजपूत चित्र
  • D राजपूती चित्रकला
Answer: आनंद कुमारस्वामी ने 1916 में अपनी पुस्तक 'राजपूत पेन्टिंग्स' में पहली बार राजस्थानी चित्रकला का वैज्ञानिक वर्गीकरण प्रस्तुत किया।