Adyayan.com

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 1
‘मुरकियां’ शरीर के किस अंग पर पहना जाने वाला आभूषण है?
  • A हाथों में
  • B कानों में
  • C पैरों में
  • D गले में
Answer: मुरकियां पुरुषों द्वारा कानों में पहनी जाने वाली बालियों को कहते हैं।
QUESTION 2
पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला वस्त्र है -
  • A अंगरखी
  • B चोगा
  • C अचकन
  • D उपर्युक्त सभी
Answer: अंगरखी, चोगा और अचकन, ये सभी पुरुषों द्वारा शरीर के ऊपरी भाग में पहने जाने वाले पारंपरिक राजस्थानी वस्त्र हैं।
QUESTION 3
निम्न में से आभूषणों का शरीर के ऊपर से नीचे कोनसा क्रम सही है -
  • A रखड़ी, बजण्टी, गोखरू, सुरलिया, चूंनी, रखन, अरसी, हीरानामी
  • B रखड़ी, सुरलिया, चूंनी, रखन, बजण्टी, गोखरू, अरसी, हीरानामी
  • C अरसी, हीरानामी, रखड़ी, बजण्टी, गोखरू, सुरलिया, चूंनी, रखन
  • D रखड़ी, अरसी, हीरानामी, बजण्टी, गोखरू, रखन, सुरलिया, चूंनी
Answer: यह क्रम शरीर पर आभूषण पहनने का सही क्रम दर्शाता है: रखड़ी (सिर), सुरलिया (कान), चूंनी (नाक), रखन (दांत), बजण्टी (गला), गोखरू (कलाई), अरसी (अंगुली), और हीरानामी (पैर)।
QUESTION 4
चोल, पटोरी, चोरलो व निचोल किसके प्रकार हैं -
  • A साड़ियों के
  • B लहंगों के
  • C ओढ़नियों के
  • D पगड़ियों के
Answer: ये सभी साड़ियों के प्राचीन और क्षेत्रीय नाम हैं।
QUESTION 5
निम्न में से कौनसा एक सिर का आभूषण नहीं है -
  • A काचर
  • B मेमंद
  • C बोरला
  • D पीपलपान
Answer: पीपलपान कान में पहना जाने वाला आभूषण है, जबकि काचर, मेमंद और बोरला सिर पर पहने जाते हैं।
QUESTION 6
मौखड़ी क्या है -
  • A कांच की कलाकृती जिस पर सोने की जड़ाई हो
  • B राजस्थानी जूती
  • C जस्ते का बना पात्र
  • D लाख की चूड़ियां
Answer: मौखड़ी लाख से बनी चूड़ियों को कहा जाता है।
QUESTION 7
मिरज़ाई, दुतई और डगला किसके प्रकार हैं -
  • A पगड़ी के
  • B लहरिया के
  • C अंगरखी के
  • D धोती के
Answer: ये सभी पुरुषों के ऊपरी वस्त्र 'अंगरखी' के विभिन्न प्रकार हैं।
QUESTION 8
कण्दोरा पहना जाता है -
  • A पुरुष द्वारा सिर पर
  • B महिला द्वारा ललाट पर
  • C पुरुष द्वारा कलाई पर
  • D महिला द्वारा कमर पर
Answer: कन्दोरा महिलाओं द्वारा कमर पर पहना जाने वाला एक आभूषण है, जिसे करधनी भी कहते हैं।
QUESTION 9
तिमणिया आभूषण शरीर के किस अंग पर पहना जाता है -
  • A हाथ
  • B कान
  • C गला
  • D पैर
Answer: तिमणिया महिलाओं द्वारा गले में पहना जाने वाला एक हार जैसा आभूषण है।
QUESTION 10
चंपाकली महिलाओं के शरीर के किस भाग सुशोभित करती है -
  • A कमर को
  • B गले को
  • C कानों को
  • D बाजुओं को
Answer: चंपाकली गले में पहना जाने वाला एक हार है, जिसका आकार चम्पा की कली जैसा होता है।