Adyayan.com

धातुएं और उनके यौगिक
QUESTION 1
विद्युत / इलैक्ट्रिक तारों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाने वाला सोल्डर (टाँका) इसका एक एलॉय (मिश्रधातु) है Jamadar Grade II 2025
कथन (Statements)
(a) ताँबा और जिंक
(b) ताँबा और टिन
(c) लैड और टिन
(d) ताँबा और लैड

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

  • A केवल b
  • B केवल c
  • C केवल a और b
  • D केवल d और b
QUESTION 2
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है और दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में। Jamadar Grade II 2025
कथन (Statements)
(a) अभिकथन A : चाँदी की वस्तुएँ वायु में उद्भासित होने पर कुछ समय पश्चात काली पड़ जाती हैं।
(b) कारण R : चाँदी वायु में ताँबे के साथ अभिक्रिया करके चाँदी पर कॉपर कार्बोनेट की परत चढ़ा देती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

  • A A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
  • B A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • C A सही है लेकिन R सही नहीं है।
  • D A सही नहीं है लेकिन R सही है।
QUESTION 3
अयस्क से धातु निष्कर्षण में शामिल चरण हैं: Jamadar Grade II 2025
कथन (Statements)
(a) अयस्क का संकेंद्रण
(b) गर्म करना
(c) धातु का शुद्धिकरण
(d) धातु की प्राप्ति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

  • A d, c, a, b
  • B d, c, b, a
  • C b, a, c, d
  • D a, b, d, c
QUESTION 4
कृत्रिम वर्षा कराने के लिए किस तत्व का प्रयोग किया जाता है
  • A सोडियम आयोडाइड
  • D सिल्वर आयोडाइड
  • B सिल्वर ब्रोमाइड
  • C इथाइल ब्रोमाइड
Answer: सिल्वर आयोडाइड की क्रिस्टल संरचना बर्फ के समान होती है, जो इसे बादलों में बर्फ के क्रिस्टल बनाने के लिए एक आदर्श नाभिक बनाती है। यह प्रक्रिया 'क्लाउड सीडिंग' कहलाती है, जिससे कृत्रिम वर्षा होती है।
QUESTION 5
विरंजक चूर्ण के लिए कौन सा कथन असत्य है
  • B यह हलके पीले रंग का चूर्ण होता है
  • A यह जल में अधिक विलय होता है
  • C यह एक ऑक्सीकारक है
  • D तनु अम्ल की प्रतिक्रिया से यह क्लोरिन को निष्कासित कर देता है
Answer: विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) जल में पूरी तरह से घुलनशील नहीं होता है। जल में मिलाने पर यह एक दूधिया निलंबन बनाता है क्योंकि इसमें अशुद्धियों के रूप में बिना बुझा चूना मौजूद होता है।
QUESTION 6
डॉक्टर , चित्रकार ,शिल्पकार आदि के द्वारा उपयोग किये जाने वाले कैल्शियम सल्फेट का लोकप्रिय नाम है
  • C जिप्सम
  • A लाइम ऑफ़ सोडा
  • B पोटाशियम परमैंगनेट
  • D प्लास्टर ऑफ़ पेरिस
Answer: प्लास्टर ऑफ पेरिस (कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट) का उपयोग टूटी हड्डियों को सहारा देने के लिए प्लास्टर बनाने, मूर्तियाँ बनाने और सजावटी काम के लिए किया जाता है क्योंकि यह पानी के साथ मिलकर जल्दी से कठोर हो जाता है।
QUESTION 7
लेड पेन्सिल में लेड कितने प्रतिशत होता है
  • C 77
  • B 100
  • A 0
  • D 65
Answer: 'लेड पेंसिल' का नाम भ्रामक है। इसमें लेड (सीसा) बिल्कुल नहीं होता है। पेंसिल का लिखने वाला भाग ग्रेफाइट (कार्बन का एक रूप) और मिट्टी (क्ले) का मिश्रण होता है।
QUESTION 8
गन पाउडर किस मिश्रण से बनता है ?
  • C चारकोल, सल्फर एवं पोटेशियम नाइट्रेट
  • B पोटेशियम एवं मैग्नीशियम का सल्फेट
  • D पोटेशियम सल्फेट एवं चारकोल
  • A पोटेशियम एवं सोडियम का नाइट्रेट
Answer: गनपाउडर (बारूद) पारंपरिक रूप से तीन घटकों का मिश्रण है: पोटेशियम नाइट्रेट (शोरा), चारकोल (कार्बन), और सल्फर।
QUESTION 9
निम्न में से कौन सा एक धातु है
  • B जिंक
  • A क्लोरिन
  • D आयोडीन
  • C निऑन
Answer: जिंक (जस्ता) एक धातु है। क्लोरीन और आयोडीन अधातु (हैलोजन) हैं, और नियॉन एक अक्रिय गैस है।
QUESTION 10
ब्लीचिंग पाउडर को अधिक दिनों तक खुला छोड़ देने से इसकी सक्रियता घट जाती ई | ऐसा किस कारण से होता है ?
  • D इनमे से कोई नहीं
  • C CO₂ से प्रतिक्रिया करके CH₄ मुक्त करने के कारण
  • A CO₂ से प्रतिक्रिया करके CI₂ मुक्त करने के कारण
  • B CO₂ से प्रतिक्रिया करके O₂ मुक्त करने के कारण
Answer: ब्लीचिंग पाउडर वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) के साथ धीरे-धीरे प्रतिक्रिया करता है, जिससे क्लोरीन गैस निकलती है। क्लोरीन के निकलने से इसकी विरंजन क्षमता कम हो जाती है।