Adyayan.com

ईंधन
QUESTION 1
निम्न में कौन इंधन तत्व नही है
  • A युरेनियम
  • C रेडियम
  • D हीलियम
  • B थोरियम
Answer: यूरेनियम, थोरियम और रेडियम नाभिकीय ईंधन हैं। हीलियम एक अक्रिय गैस है जिसका उपयोग ईंधन के रूप में नहीं किया जाता है।
QUESTION 2
बिना किसी बाहरी ऊष्मा के सम्पादित होने वाली दहन क्रिया को कहते है
  • D विस्फोट
  • C स्वतः दहन
  • A द्रुत दहन
  • B मंद दहन
Answer: स्वतः दहन वह प्रक्रिया है जिसमें कोई पदार्थ बिना किसी बाहरी ऊष्मा स्रोत के अपने आप जलना शुरू कर देता है, जैसे सफेद फास्फोरस का हवा में जलना।
QUESTION 3
LPG का मुख्य घटक है
  • C पेंटेन
  • D ब्यूटेन
  • B इथेन
  • A मीथेन
Answer: LPG (द्रवित पेट्रोलियम गैस) मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होता है, जिसमें ब्यूटेन एक प्रमुख घटक है।
QUESTION 4
वे पदार्थ जो जल कर उष्मा प्रदान करते हैं कहलाते हैं
  • A कोयला
  • B ज्वालक
  • D ईंधन
  • C ऊष्मादायक
Answer: ईंधन की परिभाषा ही यही है कि यह वह पदार्थ है जो दहन (जलने) पर ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न करता है।
QUESTION 5
प्रोड्शुयर गैस इनका मिश्रण है -
  • B CO₂ + N₂
  • D CO₂ + H₂
  • A CO + N₂
  • C CO + H₂ + N₂
Answer: प्रोड्यूसर गैस मुख्य रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और नाइट्रोजन (N₂) का मिश्रण होती है, जो गर्म कोक पर हवा प्रवाहित करके बनाई जाती है।
QUESTION 6
निम्न में से किसका प्रयोग नोदक या रॉकेट में ईधन के रूप में होता है
  • C द्रव नाइट्रोजन + द्रव ओक्सीन
  • A द्रव हाइड्रोजन+ द्रव नाइट्रोजन
  • D द्रव हाइड्रोजन+ द्रव ओक्सीन
  • B द्रव ऑक्सीजन + द्रव नाइट्रोजन
Answer: रॉकेट में प्रणोदक के रूप में द्रव हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में और द्रव ऑक्सीजन का उपयोग ऑक्सीकारक के रूप में किया जाता है।
QUESTION 7
निम्न में कौन सा जीवाश्म ईंधन नही है
  • C नाइट्रोजन
  • D जल गैस
  • B पेट्रोलियम
  • A कोयला
Answer: कोयला और पेट्रोलियम जीवाश्म ईंधन हैं। जल गैस भी कोयले से बनती है। नाइट्रोजन वायुमंडल में मौजूद एक तत्व है, यह जीवाश्म ईंधन नहीं है।
QUESTION 8
सोडियम बाइकार्बोनेट को अग्निशामक के रूप में क्यों उपयोग क्या जाता है
  • A आग किस गर्मी से यह कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करता है
  • B आग किस गर्मी से यह कार्बन CO उत्पन्न करता है
  • D आग किस गर्मी से यह जल उत्पन्न करता है
  • C आग किस गर्मी से यह ऑक्सीजन उत्पन्न करता है
Answer: अग्निशामक यंत्र में, सोडियम बाइकार्बोनेट अम्ल के साथ अभिक्रिया करके या गर्म होकर कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) गैस उत्पन्न करता है, जो ऑक्सीजन की आपूर्ति को काटकर आग बुझा देती है।
QUESTION 9
जलते पेट्रोल को पानी नही बुझा पाता क्योंकि
  • C अपने सापेक्ष कम घनत्व के कारण पेट्रोल पानी में तैरता है
  • B जलता हुआ पेट्रोल पानी को तुरंत भाप बना देता है
  • A पेट्रोल और जल के मिश्रण से एक ज्वलनशील रसायन उत्पन्न होता है
  • D जलते हुए पट्रोल से सम्पर्क पर जल ऑक्सीजन छोड़ता है ,जो जलाने सहायता करता है
Answer: पेट्रोल पानी से हल्का होता है और उस पर तैरता रहता है। पानी डालने पर, पेट्रोल ऊपर आकर जलना जारी रखता है, और पानी आग को बुझा नहीं पाता।
QUESTION 10
निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रण कोल गैस कहलाता है ?
  • B H₂, N₂ , CO
  • D H₂ , O₂ , CO₂
  • A H₂, CH₄, CO
  • C H₂ , N₂, O₂
Answer: कोल गैस हाइड्रोजन (H₂), मीथेन (CH₄), और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) का एक ज्वलनशील गैसीय मिश्रण है, जो कोयले के भंजक आसवन से प्राप्त होता है।