Adyayan.com

राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ

राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 191
चुरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और गंगानगर के क्षेत्रों में कौन-सी बोली बोली जाती है -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A मेवाती
  • B वागड़ी
  • C मालवी
  • D शेखावाटी
Answer: चूरू, झुंझुनू और सीकर शेखावाटी क्षेत्र हैं। हनुमानगढ़ और गंगानगर में भी इसका प्रभाव है। अतः शेखावाटी सबसे उपयुक्त उत्तर है।
QUESTION 192
बोली, जिसमें सुन्दरदास(दादू पंथ) का साहित्य प्राप्त होता है -
  • A मेवाती
  • B रांगडी
  • C अहीरवाटी
  • D ढूढ़ाड़ी
Answer: संत सुन्दरदास, दादूदयाल के शिष्य थे और दादूपंथ का प्रमुख केंद्र ढूंढाड़ क्षेत्र था। इसलिए उनका साहित्य ढूंढाड़ी में मिलता है।
QUESTION 193
ग्रियर्सन ने किस बोली को ‘भीली’ बोली की संज्ञा दी है -
  • A वागड़ी
  • B डिंगल
  • C नीमाड़ी
  • D अहीरवाटी
Answer: वागड़ी बोली पर भील जनजाति का गहरा प्रभाव होने के कारण जॉर्ज ग्रियर्सन ने इसे 'भीली' बोली कहा था।