Adyayan.com

स्वास्थ्य एवं पोषण
1. सूची I को सूची II से सुमेलित करें। Jamadar Grade II 2025
सूची-I सूची-II
(a) वायु (i) निमोनिया
(b) जल (ii) कॉलर/हैजा
(c) यौन संपर्क (iii) एड्स
(d) वेक्टर (रोगवाहक) (iv) मलेरिया

सही मिलान चुनें:

  • A. (a) - (i), (b) - (ii), (c) - (iii), (d) - (iv)
  • B. (a) - (ii), (b) - (i), (c) - (iv), (d) - (iii)
  • C. (a) - (i), (b) - (ii), (c) - (iv), (d) - (iii)
  • D. (a) - (i), (b) - (iv), (c) - (iii), (d) - (ii)
2. निम्नलिखित में से कौन-सा जल जनित रोग है ?
  • D. तपेदिक
  • C. हैजा
  • B. मलेरिया की
  • A. चेचक
Answer: हैजा (Cholera) एक जीवाणु संक्रमण है जो दूषित पानी पीने से फैलता है।
3. विटामिन - A की कमी से कौन-सा रोग फैलता है ?
  • D. पेलाग्रा
  • C. रतौंधी
  • B. बेरी बेरी
  • A. रिकेट्स
Answer: विटामिन ए की कमी से रतौंधी (Night Blindness) होती है, जिसमें कम रोशनी में देखना मुश्किल हो जाता है।
4. रक्त सकन्दन में कौन-सा विटामिन क्रियाशील होता है ?
  • C. विटामिन C
  • D. विटामिन K
  • B. विटामिन A
  • A. विटामिन D
Answer: विटामिन K रक्त के थक्के (स्कंदन) जमने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक प्रोटीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
5. विटामिन -E का महत्वपूर्ण स्त्रोत निम्नलिखित में से कौन है ?
  • B. नारियल का तेल
  • C. गेहूं-अंकुर का तेल
  • A. ताड़ का तेल
  • D. राई का तेल
Answer: गेहूं के अंकुर का तेल (Wheat germ oil) विटामिन ई का एक बहुत समृद्ध स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।
6. एथलीट को निम्न में से किससे जल्दी और ज्यादा उर्जा मिलती है ?
  • B. विटामिन
  • C. प्रोटीन
  • D. कार्बोहाइड्रेट
  • A. वसा
Answer: कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य और सबसे तेज स्रोत हैं क्योंकि वे आसानी से ग्लूकोज में टूट जाते हैं।
7. निम्नलिखित में से किसमे प्रोटीन का सबसे अधिक स्रोत पाया जाता है ?
  • D. सोयाबीन
  • C. मटर
  • A. उड़द
  • B. चना
Answer: सोयाबीन पौधे-आधारित प्रोटीन के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है।
8. काली मौत; (Black Death) किसे कहते हैं?
  • C. एड्स
  • D. मलेरिया
  • A. कैंसर
  • B. प्लेग
Answer: 14वीं शताब्दी में यूरोप में फैली ब्यूबोनिक प्लेग महामारी को 'ब्लैक डेथ' के नाम से जाना जाता है।
9. निम्न में से किसकी कमी से रिकेट्स होता है ?
  • B. विटामिन C
  • A. विटामिन D
  • C. विटामिन K
  • D. विटामिन A
Answer: रिकेट्स एक ऐसी स्थिति है जो बच्चों में हड्डियों को नरम और कमजोर कर देती है, और यह मुख्य रूप से विटामिन डी की कमी के कारण होती है।
10. डाउन सिंड्रोम वाली व्यक्ति अपरिहार्य रूप से किससे ग्रस्त हो जाते हैं ?
  • C. हंटिंगटन रोग
  • A. तानिका शोध
  • D. अल्जाइमर रोग
  • B. मस्तिष्काघात
Answer: डाउन सिंड्रोम वाले व्यक्तियों में अल्जाइमर रोग विकसित होने का खतरा बहुत अधिक होता है, अक्सर कम उम्र में ही।