Adyayan.com

धातुएं और उनके यौगिक
QUESTION 211
नीला थोथा (Blue Vitriol) का रासायनिक सूत्र है -
  • A Na₂S₂O₃ -5H₂O
  • D CuSO₄-5H₂O
  • B Na₂Co₃ 10H₂O
  • C Na₂SO₄-10H₂O
Answer: नीला थोथा हाइड्रेटेड कॉपर (II) सल्फेट है, और इसका रासायनिक सूत्र CuSO₄·5H₂O है।
QUESTION 212
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची-I (रसायन)A. बिना बुझा हुआ चुनाB. कॉस्टिक सोडाC. धोबन सोडाD. खाने का सोडासूची-II (सूत्र)1. NaHCO₃2. Na₂CO₃3. NaOH4. Ca(OH)₂ 5. CaO
  • C A → 4, B → 5, C → 2, D → 1
  • A A → 5, B → 3, C → 2, D → 1
  • B A → 5, B →3, C → 1, D → 2
  • D A → 4, B → 5, C → 1, D → 2
Answer: सही मिलान है: बिना बुझा चूना (CaO), कास्टिक सोडा (NaOH), धोबन सोडा (Na₂CO₃), और खाने का सोडा (NaHCO₃)।
QUESTION 213
इलेक्ट्रिक बल्ब में फिलामेंट बना होता है -
  • B नाइक्रोम
  • A टंग्स्टन
  • D एलुमिनियम
  • C सीसा
Answer: बल्ब का फिलामेंट टंगस्टन से बना होता है क्योंकि इसका गलनांक बहुत अधिक होता है, जिससे यह बिना पिघले अत्यधिक गर्म होकर प्रकाश उत्पन्न कर सकता है।
QUESTION 214
बॉक्साइट से एलुमिनियम का निष्कर्षण किया जाता है
  • D वर्ण लेखन द्वारा
  • A प्रभाजी आसवन द्वारा
  • B विद्युत अपघटन द्वारा
  • C उर्ध्यपातन द्वारा
Answer: एल्यूमीनियम का निष्कर्षण हॉल-हेरोल्ट प्रक्रिया द्वारा किया जाता है, जिसमें पिघले हुए क्रायोलाइट में घुले एल्यूमिना (बॉक्साइट से प्राप्त) का विद्युत अपघटन किया जाता है।
QUESTION 215
कांच प्रबलित प्लास्टिक बनाने के लिए किस प्रकार के कांच का प्रयोग किया जाता है
  • A पाइरेक्स कांच
  • D रेशा कांच
  • C क्वार्टज़ कांच
  • B फ्लिंट कांच
Answer: रेशा कांच (फाइबरग्लास) का उपयोग प्लास्टिक को सुदृढ़ करने के लिए किया जाता है, जिससे एक मजबूत और हल्का मिश्रित पदार्थ बनता है जिसे कांच-प्रबलित प्लास्टिक (GRP) कहा जाता है।
QUESTION 216
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची-I A. जियोलाईटB. सोडियम थायोसल्फेटC. मैग्नीशियम सल्फेटD. ग्रेफाईटसूची-II1. शोधक2. माचिस 3. शुष्क सेल4. जल शुद्धिकरण 5. फोटोग्राफी
  • C A → 3, B → 2, C → 1, D → 5
  • A A → 3, B → 5, C → 2, D → 4
  • D A → 4, B → 5, C → 1, D → 3
  • B A → 4, B → 1, C → 2, D → 3
Answer: सही मिलान है: जियोलाइट (जल शुद्धिकरण), सोडियम थायोसल्फेट (फोटोग्राफी), मैग्नीशियम सल्फेट (शोधक/रेचक), और ग्रेफाइट (शुष्क सेल)।
QUESTION 217
जंग से बचाने के लिए लोहे से बने पानी के पाईपों पर जस्ते के परत चढ़ाने को क्या कहतें हैं
  • C वल्कनीकरण
  • B मिश्रधातु बनाना
  • A जस्ते की परत चढ़ाना
  • D यशदीकरण
Answer: लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को यशदीकरण या गैल्वनीकरण (Galvanization) कहा जाता है।
QUESTION 218
सिल्वर नाइट्रेट को प्रायः रंगीन बोतलों में ही क्यों रखते हैं
  • A यह वायु में ऑक्सीकृत हो जाता है
  • B यह सफेद बोतलों में वाष्पीकृत हो जाता है
  • C यह सूर्य के प्रकाश में विस्फोट करता है
  • D यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है
Answer: सिल्वर नाइट्रेट प्रकाश के प्रति संवेदनशील होता है और सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर धीरे-धीरे विघटित होकर धात्विक चांदी में बदल सकता है, इसलिए इसे रंगीन बोतलों में रखा जाता है।
QUESTION 219
कास्टिक सोडा का रासयनिक सूत्र है -
  • A NaOH
  • C NaHCO₃
  • B NaCI
  • D Na₂CO₃
Answer: कास्टिक सोडा का रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रॉक्साइड है, और इसका सूत्र NaOH है।
QUESTION 220
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये 1. निर्जल सोडियम कार्बोनेट सामान्यत: पाक सोडा (बेकिंग सोडा) के रूप में जाना जाता है |2. अग्निशामकों में पाक सोडा का प्रयोग होता है |3. विरंजक चूर्ण का उत्पादन हेसेंक्लेवर संयंत्र में होता है उपरोक्त कथनों में से कौन-सा / से सही है ?
  • C केवल 3
  • D 1 व 2
  • A 1,2 व 3
  • B 2 व 3
Answer: कथन 1 गलत है (सोडियम बाइकार्बोनेट बेकिंग सोडा है)। कथन 2 और 3 सही हैं।