Adyayan.com

मेवाड़ का गुहिल वंश

मेवाड़ का गुहिल वंश
QUESTION 251
रानी कर्मवती ने हुमायूं से सहायता गुजरात के किस शासक के विरूद्ध मांगी -
  • A बहादुरशाह
  • B महमूद खिलजी
  • C मुहम्मदशाह
  • D नासिरूद्दीन खिलजी
Answer: जब 1534 ई. में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया, तो राणा सांगा की विधवा रानी कर्णावती (कर्मवती) ने मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजकर सहायता मांगी थी।
QUESTION 252
राजस्थान के इतिहास में सबसे अधिक शासन करने वाला लोकप्रयि राज्य कौनसा था -
  • A मारवाड़
  • B मेवाड़
  • C शाकम्भरी
  • D ढूंढाड़
Answer: मेवाड़ का गुहिल-सिसोदिया राजवंश दुनिया के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजवंशों में से एक है। इसकी स्थापना 6वीं शताब्दी में हुई और यह भारत की स्वतंत्रता तक अस्तित्व में रहा।
QUESTION 253
राणा सांगा के द्वारा लड़ी गयी निम्न लड़ाइयों का सही कालक्रम होगा:1. बयाना की लड़ाई2. खातौली की लड़ाई3. गागरोन की लड़ाईCode / कूट:
  • A 1,3,2
  • B 1,2,3
  • C 2,3,1
  • D 3,2, I
Answer: राणा सांगा द्वारा लड़ी गई इन लड़ाइयों का सही क्रम है: खातौली की लड़ाई (1517 ई.), गागरोन की लड़ाई (1519 ई.), और बयाना की लड़ाई (फरवरी 1527 ई.)।
QUESTION 254
मेवाड़ के किस महाराणा के शासनकाल में मेवाड़ महाराणाओं के साथ सती होने की अंतिम घटना का विवरण मिलता है -
  • A राजसिंह
  • B अमरसिंह-द्वितीय
  • C अमरसिंह-प्रथम
  • D स्वरूपसिंह
Answer: महाराणा स्वरूपसिंह की मृत्यु पर उनकी एक पासवान 'एन्जा बाई' उनके साथ सती हुई थी। यह मेवाड़ में सती प्रथा की अंतिम घटना मानी जाती है।