Adyayan.com

मेवाड़ का गुहिल वंश

मेवाड़ का गुहिल वंश
QUESTION 31
कर्नल जेम्स टॉड ने किस शासक को प्रबल हिंदू राजा कहा -
  • A राणा सांगा
  • B राणा रतन सिंह
  • C राणा हमीर
  • D राणा कुंभा
Answer: राणा हमीर की वीरता और मेवाड़ को पुनः स्थापित करने के कारण कर्नल टॉड ने उन्हें 'प्रबल हिंदू राजा' कहा।
QUESTION 32
चित्तौड़गढ़ में रावल समर सिंह (1273-1302 CE) के काल में साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियाँ फली-फूलीं, उस समय के प्रसिद्ध वास्तुकार/कारीगर थे :(a) पद्म सिंह (b) केल सिंह (c) शिल्पी केयलान(d) शिल्पी कर्मा (e) अमित सिंह सूरीनीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
  • A केवल (a), (b), (c) और (e)
  • B केवल (a), (c), (d) और (e)
  • C केवल (a), (b), (c) और (d)
  • D केवल (b), (c), (d) और (e)
Answer: रावल समर सिंह के समय पद्म सिंह, केल सिंह, शिल्पी केयलान और शिल्पी कर्मा जैसे प्रसिद्ध वास्तुकार और कारीगर थे।
QUESTION 33
किसने मेवाड़ की राजधानी नागदा से चित्तौड़ हस्तांतरित की -
  • A जैत्रसिंह
  • B अल्लट
  • C कर्णसिंह
  • D कुमारसिंह
Answer: गुहिल शासक जैत्रसिंह ने अपनी राजधानी को नागदा से चित्तौड़गढ़ स्थानांतरित किया था।
QUESTION 34
नागदा से अपनी राजधानी बदलकर नई राजधानी आहड को किसने बनाया
  • A कालभोज
  • B अल्हट
  • C खुमाण प्रथम
  • D रणसिंह
Answer: शासक अल्हट ने अपनी राजधानी नागदा से आहड़ में स्थानांतरित की और वहां वराह मंदिर का निर्माण करवाया।
QUESTION 35
निम्नांकित युद्धों व उनके घटना-वर्षों को सुमेलित कीजिये -सूची -1 सूची -2अ. खानवा का युद्ध 1. 1761 ई.हल्दीघाटी का युद्ध 2. 1576 ई.तराइन का द्वितीय युद्ध 3. 1192 ई.पानीपत की तीसरी लड़ाई 4. 1527 ई.अ, ब, स, द
  • A 1, 2, 3, 4
  • B 4, 2, 3, 1
  • C 1, 2, 4, 3
  • D 4, 3, 2, 1
Answer: सही सुमेलन है: खानवा का युद्ध - 1527, हल्दीघाटी का युद्ध - 1576, तराइन का द्वितीय युद्ध - 1192, पानीपत की तीसरी लड़ाई - 1761।
QUESTION 36
राणा सांगा ने दिल्ली के जिस सुल्तान को पराजित किया था, वह था -
  • A इब्राहिम लोदी
  • B अल्लाउद्दीन खिलजी
  • C महमूद बेगड़
  • D मुहम्मद गौरी
Answer: राणा सांगा ने खातोली के युद्ध (1517) में दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी को पराजित किया था।
QUESTION 37
कृष्णा कुमारी किस राज्य की राजकुमारी थी -
  • A बीकानेर
  • B मारवाड़
  • C मेवाड़
  • D जयपुर
Answer: कृष्णा कुमारी मेवाड़ के महाराणा भीम सिंह की पुत्री थीं, जिनके विवाह विवाद के कारण गिंगोली का युद्ध हुआ।
QUESTION 38
मेवाड़ के किस महाराणा ने मुगलों से संधि की थी -
  • A जगतसिंह
  • B उदयसिंह
  • C अमरसिंह
  • D महाराणा प्रताप
Answer: महाराणा प्रताप के पुत्र अमरसिंह ने 1615 में मुगल सम्राट जहांगीर के साथ मेवाड़-मुगल संधि की थी।
QUESTION 39
‘विषमघाटी पंचानन’ कहा जाता है -
  • A बप्पा रावल
  • B राणा हम्मीर
  • C राणा सांगा
  • D जैत्रसिंह
Answer: राणा हम्मीर को विषम परिस्थितियों में भी शेर के समान रहने के कारण 'विषमघाटी पंचानन' कहा गया है।
QUESTION 40
हिन्दुपत के नाम से जाना जाता है-
  • A राणा सांगा
  • B राणा कुंभा
  • C राणा प्रताप
  • D राणा उदयसिंह
Answer: राणा सांगा को उनकी वीरता और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए 'हिन्दुपत' के नाम से जाना जाता है।