Adyayan.com

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 91
खुंगाली, आभूषण शरीर के किस भाग में पहना जाता है -
  • A कमर
  • B हाथ
  • C नाक
  • D गला
Answer: खुंगाली गले में पहना जाने वाला एक भारी और गोलाकार आभूषण है।
QUESTION 92
‘बजट्टी’ आभूषण पहना जाता है -
  • A सिर
  • B कमर
  • C भुजा
  • D गला
Answer: बजट्टी गले में पहना जाने वाला एक प्रकार का हार है।
QUESTION 93
बुलाक आभूषण स्त्रियाँ शरीर के किस भाग में धारण करती है -
  • A कान
  • B नाक
  • C गर्दन
  • D कमर
Answer: बुलाक नाक के मध्य भाग में पहना जाने वाला एक छोटा, लटकता हुआ आभूषण है।
QUESTION 94
पुरूषों द्वारा पहने जाना वाला आभुषण निम्न में से कौन-सा है -
  • A बोरला
  • B मुरकियां
  • C टड्डा
  • D बंगड़ी
Answer: मुरकियां पुरुषों द्वारा कानों में पहनी जाने वाली बालियां हैं, जबकि अन्य सभी महिलाओं के आभूषण हैं।
QUESTION 95
'खांच' कहाँ पहना जाता है ?
  • A कान
  • B कमर
  • C बाँह
  • D पाँव
Answer: खांच बाँह (बाजू) पर पहना जाने वाला एक आभूषण है।
QUESTION 96
अंगोट्या आभूषण मानव शरीर के किस भाग पर पहना जाता है -
  • A गला
  • B कमर
  • C नाक
  • D कान
Answer: अंगोट्या कान में पहना जाने वाला एक आभूषण है।
QUESTION 97
निम्नांकित में से कौन-सा आभुषण कान पर पहना जाता है-
  • A टीका
  • B बूली
  • C टोटी
  • D रिमझोल
Answer: टोटी कान में पहनी जाने वाली एक प्रकार की बाली है। टीका सिर पर, बूली नाक में और रिमझोल पैर में पहना जाता है।
QUESTION 98
सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :सूची-Iगहने सूची-IIपहनने का अंगa. घुस्सी I. अंगुलीb. बोरला II. कानc. दामना III. गलाd. झाले IV. सिरनीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A a - IV, b - II, c - III, d - I
  • B a - I, b - III, c - II, d - IV
  • C a - I, b - II, c - III, d - IV
  • D a - III, b - IV, c - I, d - II
Answer: सही मिलान है: घुस्सी/ठुस्सी (गला), बोरला (सिर), दामना (अंगुली), झाले (कान)।
QUESTION 99
निम्नलिखित में से कौनसा/से पुरुषों का/के वस्त्र नहीं है/हैं -(अ) जामा(ब) चोगा(स) अंगरखी(द) लप्पाकूट-
  • A केवल (अ)
  • B (अ) और (द)
  • C केवल (द)
  • D (अ) और (ब)
Answer: लप्पा गोटे का एक प्रकार है, यह पुरुषों का वस्त्र नहीं है। जामा, चोगा और अंगरखी पुरुषों के परिधान हैं।
QUESTION 100
राजस्थान में पोमचा, एक प्रकार की ओढ़नी पहनी जाती है -
  • A माँ बनने के उत्सव पर
  • B विवाह के अवसर पर
  • C एक अविवाहित कन्या द्वारा
  • D एक विधवा द्वारा
Answer: पोमचा पारंपरिक रूप से बच्चे के जन्म पर (माँ बनने पर) जच्चा (नई माँ) द्वारा पहना जाता है।