Adyayan.com

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 211
दामना नामक आभूषण कहाँ धारण किया जाता है -
  • A उंगलियों में
  • B पैरों में
  • C कमर में
  • D गले में
Answer: दामना हाथ की उंगलियों में पहना जाने वाला एक आभूषण है।
QUESTION 212
मेमन्द ....... का आभूषण है -
  • A सिर
  • B हाथ
  • C गला
  • D पैर
Answer: मेमंद सिर पर पहना जाने वाला एक आभूषण है।
QUESTION 213
राजस्थान में अंगरखी / बुगतरी के ऊपर पहने जाने वाला वस्त्र है -
  • A बिरजस
  • B चुग्गा / चोगा
  • C घाघरा
  • D तिलका
Answer: चुग्गा या चोगा एक प्रकार का लंबा बाहरी वस्त्र है जिसे अंगरखी के ऊपर पहना जाता है।
QUESTION 214
स्त्रियों द्वारा ‘बोरला’ आभूषण ____ पर पहना जाता है।
  • A पैर
  • B सिर
  • C हाथ
  • D कमर
Answer: बोरला स्त्रियों द्वारा सिर पर माथे के पास पहना जाता है।
QUESTION 215
राजस्थान में, किसी महिला द्वारा दांतो के बीच सोने की कील लगाना कहलाता है -
  • A दामना
  • B बोरला
  • C चूंप
  • D बारी
Answer: दांतों में सोने की कील लगवाने को 'चूंप' कहा जाता है।
QUESTION 216
राजस्थान में, किसी महिला द्वारा दांतों के बीच में सोने की कील जड़वाने को कहा जाता है –
  • A भोगली
  • B टोटी
  • C पीपल पत्रा
  • D चूंप
Answer: दांतों में सोने की कील जड़वाने की इस परंपरा को 'चूंप' कहते हैं।
QUESTION 217
‘टड्डा’ आभूषण पहना जाता है -
  • A बाजू में
  • B गले में
  • C सिर पर
  • D कमर में
Answer: टड्डा बाजू में पहना जाने वाला एक कड़ा जैसा आभूषण है।
QUESTION 218
“कंदोरा” आभूषण ___ पर पहना जाता है।
  • A सिर
  • B गर्दन
  • C पैर
  • D कमर
Answer: कंदोरा कमर पर पहना जाने वाला आभूषण है।
QUESTION 219
महिला पोशाक पोमचा किस अवसर पर पहना जाता है -
  • A गणगौर
  • B शिशु के जन्म
  • C सगाई
  • D हरियाली तीज
Answer: पोमचा पारंपरिक रूप से शिशु के जन्म पर नई माँ द्वारा पहना जाता है।
QUESTION 220
तुलसी, हालरो, तिमणियाँ तथा पोत नामक आभूषण महिलाओं द्वारा शरीर के कौन से भाग पर पहने जाते हैं -
  • A सिर
  • B गला
  • C हाथ
  • D कमर
Answer: ये सभी गले में पहने जाने वाले विभिन्न प्रकार के हार हैं।