Adyayan.com

राजस्थान के मेले

राजस्थान के मेले
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 101
डोल मेला किस शहर में आयोजित होता है -
  • A बारां
  • B कोटा
  • C बूंदी
  • D झालावाड़
Answer: प्रसिद्ध डोल मेला भाद्रपद शुक्ल एकादशी (जलझूलनी एकादशी) के अवसर पर बारां शहर में आयोजित किया जाता है।
QUESTION 102
रामदेवरा का मेला मुख्य रूप से कब से कब तक आयोजित होता है-
  • A भाद्रपद कृष्णा प्रतिपदा से भाद्रपद अमावस्या
  • B भाद्रपद कृष्णा द्वितीया से भाद्रपद एकादशी तक
  • C भाद्रपद शुक्ला प्रतिपदा से पूर्णिमा
  • D भाद्रपद शुक्ला द्वितीया से शुक्ला एकादशी
Answer: साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक रामदेवरा मेला भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक आयोजित होता है।
QUESTION 103
राजस्थान में, वार्षिक शीतकालीन उत्सव ___ में मनाया जाता है -
  • A माउंट आबू
  • B जयपुर
  • C जोधपुर
  • D उदयपुर
Answer: वार्षिक शीतकालीन उत्सव (Winter Festival) का आयोजन राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल, माउंट आबू में किया जाता है।
QUESTION 104
फाल्गुन की शिवरात्री का आयोजन बडे़ स्तर पर शिवाड़ में होता है। यह राजस्थान के किस जिले में होता है-
  • A करौली
  • B बारां
  • C कोटा
  • D सवाईमाघोपुर
Answer: भारत के बारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध घुश्मेश्वर महादेव का मंदिर शिवाड़ में स्थित है, जो सवाई माधोपुर जिले में आता है। यहाँ शिवरात्रि पर विशाल मेला लगता है।
QUESTION 105
बेणेश्वर का मेला कब भरता है -
  • A श्रावण पूर्णिमा
  • B वैशाख पूर्णिमा
  • C कार्तिक पूर्णिमा
  • D माघ पूर्णिमा
Answer: आदिवासियों का कुंभ, बेणेश्वर मेला, प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा को भरता है।
QUESTION 106
उपयुक्त युग्म सुम्मेलित कीजिए।देवतामेलाa. जसनाथ जी1. रेवासा (सीकर)b. शीतला माता 2. चाकसू (जयपुर)c. जाम्भोजी 3. मुकाम (नोका)d. जीण माता 4. कातरियासर (बीकानेर)
  • A a-4, b-2, c-3, d-1
  • B a-1, b-2, c-3, d-4
  • C a-2, b-1, c-4, d-3
  • D a-3, b-4, c-1, d-2
Answer: सही मिलान है: जसनाथ जी - कतरियासर (बीकानेर), शीतला माता - चाकसू (जयपुर), जाम्भोजी - मुकाम (नोखा), जीण माता - रेवासा (सीकर)।
QUESTION 107
भोजन थाली मेला राजस्थान के किस जिले में आयोजित होता है-
  • A अलवर
  • B भरतपुर
  • C भीलवाड़ा
  • D चितौड़गढ़
Answer: भोजन थाली मेला भाद्रपद शुक्ल पंचमी को भरतपुर जिले के कामां नामक स्थान पर आयोजित किया जाता है।
QUESTION 108
‘फूटा देवल’ मेला कहाँ आयोजित होता है -
  • A उदयपुर
  • B सिरोही
  • C राजसमन्द
  • D डूंगरपुर
Answer: फूटा देवल मेला राजसमन्द जिले में परशुराम महादेव मंदिर के पास आयोजित किया जाता है।
QUESTION 109
चन्द्रभागा पशु मेला कहाँ लगता है -
  • A झालरापाटन
  • B नागौर
  • C अजमेर
  • D राजसमंद
Answer: चन्द्रभागा पशु मेला झालावाड़ जिले के झालरापाटन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है।
QUESTION 110
राजस्थान में राज्य स्तरीय पशु मेले सबसे ज्यादा किस जिले में भरते हैं -
  • A झालावाड़
  • B नागौर
  • C बाड़मेर
  • D हनुमानगढ़
Answer: नागौर जिला सर्वाधिक तीन राज्य स्तरीय पशु मेलों (श्री रामदेव पशु मेला, श्री बलदेव पशु मेला, श्री वीर तेजाजी पशु मेला) की मेजबानी करता है।