Adyayan.com

राजस्थान के मेले

राजस्थान के मेले
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 161
निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है -
  • A ब्रज महोत्सव - अलवर
  • B ग्रीष्म महोत्सव - माउण्ट आबू
  • C हाथी महोत्सव - जयपुर
  • D मरु महोत्सव - जैसलमेर
Answer: ब्रज महोत्सव का आयोजन भरतपुर में होता है, जो ब्रज क्षेत्र का हिस्सा है। अलवर में मत्स्य उत्सव मनाया जाता है।
QUESTION 162
निम्न में से गलत युग्म को पहचानिए-
  • A बेणेश्वर मेला - डूंगरपुर
  • B मरू महोत्सव - बाड़मेर
  • C गौतमेश्वर का मेला - प्रतापगढ़
  • D बादशाह का मेला - ब्यावर
Answer: मरू महोत्सव का आयोजन जैसलमेर में होता है, बाड़मेर में नहीं। बाड़मेर में थार महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
QUESTION 163
धींगागवर का पर्व किस क्षेत्र में प्रचलित है -
  • A जोधपुर
  • B कोटा
  • C भरतपुर
  • D जयपुर
Answer: धींगा गवर और इसका बेंतमार मेला मुख्य रूप से जोधपुर (मारवाड़) की एक अनूठी परंपरा है।
QUESTION 164
सहरिया जनजाति के कुम्भ के नाम से प्रसिद्ध मेला है -
  • A सीताबाडी मेला
  • B नागौर मेला
  • C डोल मेला
  • D बेणेश्वर मेला
Answer: बारां जिले का सीताबाड़ी मेला सहरिया जनजाति की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है, और इसे 'सहरिया जनजाति का कुम्भ' कहा जाता है।
QUESTION 165
निम्नांकित मेलों को उनके आयोजन के माह से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिये गये सही कूट का चयन कीजिए -मेला माहअ. पुष्कर 1. चैत्रब. जीणमाता 2. भाद्रपदस. भर्तृहरि 3. कार्तिकद. डिग्गी 4. श्रावणकूट - अ, ब, स, द
  • A 3, 1, 2, 4
  • B 4, 2, 1, 3
  • C 1, 3, 4, 2
  • D 2, 4, 3, 1
Answer: सही मिलान: पुष्कर (कार्तिक), जीणमाता (चैत्र/आश्विन), भर्तृहरि (भाद्रपद), डिग्गी (श्रावण)। अतः कूट 3, 1, 2, 4 सही है।
QUESTION 166
राजस्थान के प्रमुख पशु-मेलों तथा उनसे सम्बद्ध स्थलों के विषय में निम्न में से कौन सा युग्म असत्य है -
  • A चन्द्रभागा पशु मेला - झालावाड़
  • B सारणेश्वर पशु मेला - नागौर
  • C तिलवाड़ा पशु मेला - बाड़मेर
  • D जसवन्त पशु मेला - भरतपुर
Answer: यह युग्म असत्य है क्योंकि सारणेश्वर पशु मेला सिरोही में आयोजित होता है, न कि नागौर में।
QUESTION 167
गोगाजी का मेला किस माह में भरता है -
  • A माघ
  • B श्रावण
  • C फाल्गुन
  • D भाद्रपद
Answer: लोकदेवता गोगाजी का मेला भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की नवमी (गोगानवमी) को गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में भरता है।
QUESTION 168
निम्न में से कौनसा पशु मेला भरतपुर में आयोजित होता है-
  • A श्री बलदेव पशु मेला
  • B श्री तेजाजी पशु मेला
  • C श्री रामदेव पशु मेला
  • D श्री जसवंत पशु मेला
Answer: श्री जसवंत पशु मेला प्रतिवर्ष भरतपुर में आयोजित किया जाता है। अन्य तीनों मेले नागौर जिले में आयोजित होते हैं।
QUESTION 169
शीतला माता के मेले के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है -
  • A शीतला माता का वाहन स्कंद पुराण में गर्दभ बताया गया है।
  • B शीतला माता के मंदिर का निर्माण जयपुर के शासक माधोसिंह ने करवाया था।
  • C शील माता का पुजारी केवल अहीर जाति का होता है।
  • D मेले को ‘बैलगाड़ी मेले’ के नाम से भी जाना जाता है।
Answer: यह कथन गलत है क्योंकि परंपरा के अनुसार, शीतला माता का पुजारी कुम्हार जाति का होता है, न कि अहीर जाति का।
QUESTION 170
आदिवासियों का प्रसिद्ध मानगढ़ मेला का बांसवाड़ा में किस तिथि को आयोजित होता है-
  • A कार्तिक पुर्णिमा
  • B मार्गशीर्ष पूणिमा
  • C पौष पूर्णिमा
  • D माद्य पुर्णिमा
Answer: बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में, जहाँ गोविंद गुरु के नेतृत्व में आदिवासियों ने बलिदान दिया था, प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा को मेला आयोजित होता है।