Adyayan.com

राजस्थान के मेले

राजस्थान के मेले
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 251
सारणेश्वर पशु मेला आयोजित होता है -
  • A उदयपुर जिले में
  • B जालौर जिले में
  • C नागौर जिले में
  • D सिरोही जिले में
Answer: सारणेश्वर पशु मेला सिरोही में सारणेश्वर महादेव मंदिर के पास आयोजित किया जाता है।
QUESTION 252
राजस्थान के किस शहर में प्रतिवर्ष “मरुस्थल महोत्सव” आयोजित किया जाता है -निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
  • A पोखरण
  • B जोधपुर
  • C जैसलमेर
  • D बाड़मेर
Answer: मरुस्थल महोत्सव, जिसे डेजर्ट फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान के स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है।
QUESTION 253
शिवरात्रि पशु मेले का आयोजन होता है -
  • A भरतपुर में
  • B झालावाड़ में
  • C करौली में
  • D अलवर में
Answer: महाशिवरात्रि पशु मेला राजस्थान के करौली में आयोजित किया जाता है।
QUESTION 254
दधिमती माता का मेला निम्न में से किस जिले में आयोजित किया जाता है -
  • A डूंगरपुर
  • B नागौर
  • C बारां
  • D सवाई माधोपुर
Answer: दाधीच ब्राह्मणों की देवी, दधिमती माता का मंदिर नागौर जिले के गोठ-मांगलोद में स्थित है, जहाँ नवरात्र के दौरान मेला लगता है।
QUESTION 255
सौरत का मेला कहां भरता है -
  • A मांडल, भीलवाड़ा
  • B शाहबाद, बारां
  • C लालसोट, दौसा
  • D राशमी, चित्तौड़
Answer: सौरत का मेला (त्रिवेणी संगम मेला) शिवरात्रि के दिन भीलवाड़ा के मांडल में बनास, बेड़च और मेनाली नदियों के संगम पर भरता है।