Adyayan.com

राजस्थान के त्यौहार

राजस्थान के त्यौहार
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 21
‘अशोकाष्टमी’ मनाई जाती है -
  • A चैत्र शुक्ल अष्टमी को
  • B चैत्र कृष्ण अष्टमी को
  • C वैशाख शुक्ल अष्टमी को
  • D श्रावण कृष्ण अष्टमी को
Answer: अशोकाष्टमी का पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन अशोक वृक्ष की पूजा की जाती है।
QUESTION 22
गुरू पूर्णिमा कहते है -
  • A आषाढ़ पूर्णिमा
  • B श्रावण पूर्णिमा
  • C भाद्रपद पूर्णिमा
  • D माघ पुर्णिमा
Answer: आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन गुरुओं के सम्मान को समर्पित है।
QUESTION 23
त्रिपुर पूर्णिमा कहते है -
  • A आश्विन पूर्णिमा
  • B कार्तिक पूर्णिमा
  • C चैत्र पूर्णिमा
  • D श्रावण पुर्णिमा
Answer: कार्तिक माह की पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा या देव दीपावली भी कहा जाता है।
QUESTION 24
कजली तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया को राजस्थान के किस क्षेत्र में मनाई जाती है -
  • A जोधपुर
  • B करौली
  • C अलवर
  • D बूंदी
Answer: कजली तीज का त्यौहार भाद्रपद कृष्ण तृतीया को बूंदी में बहुत ही धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है।
QUESTION 25
गोगा नवमी कहा जाता है -
  • A भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
  • B श्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
  • C भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को
  • D श्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को
Answer: लोकदेवता गोगाजी का पर्व, गोगा नवमी, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।
QUESTION 26
निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान का वह प्रसिद्ध पर्व है, जिसमें विवाहित और अविवाहित स्त्रियाँ, शिव और पार्वती की मूर्तियों की पूजा करती हैं -
  • A वट पूर्णिमा
  • B तीज पर्व
  • C हरियाली अमावस्या
  • D गणगौर उत्सव
Answer: गणगौर उत्सव में विवाहित और अविवाहित स्त्रियाँ अच्छे पति की कामना और पति की लंबी आयु के लिए शिव (ईसर) और पार्वती (गौर) की पूजा करती हैं।
QUESTION 27
राजस्थान में तुलसी विवाह की परम्परा किस माह की एकादशी को निभाई जाती है-
  • A देवशयनी एकादशी
  • B योगिनी एकादशी
  • C देवउठनी एकादशी
  • D कामिका एकादशी
Answer: तुलसी विवाह का आयोजन देवउठनी एकादशी पर किया जाता है, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आती है।
QUESTION 28
निम्न में से कौनसा त्योहार कार्तिक मास मेें नही मनाया जाता है-
  • A करवा चैथ
  • B अहाई अष्ठमी
  • C शतद पूर्णिमा
  • D रूप चतुर्दशी
Answer: शरद पूर्णिमा (शतद नहीं) आश्विन मास में मनाई जाती है, जबकि करवा चौथ, अहोई अष्टमी और रूप चतुर्दशी कार्तिक मास के त्यौहार हैं।
QUESTION 29
कौनसे पर्व के मौके पर ढूंढ बांटा जाता है -
  • A नागपंचमी
  • B बसंत पंचमी
  • C दीपावली
  • D होली
Answer: होली के अवसर पर बच्चे के जन्म के बाद पहली होली पर ननिहाल पक्ष की ओर से ढूंढ बांटा जाता है।
QUESTION 30
पीपल पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाता है -
  • A ज्येष्ठ पूर्णिमा
  • B बैसाख पूर्णिमा
  • C श्रावण पूर्णिमा
  • D चैत्र पूर्णिमा
Answer: वैशाख माह की पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।