Adyayan.com

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 111
राजस्थान के निम्न में से किस जिले में कालीबंगा स्थित है -
  • A उदयपुर
  • B हनुमानगढ़
  • C जयपुर
  • D अलवर
Answer: कालीबंगा, सिंधु घाटी सभ्यता का महत्वपूर्ण स्थल, हनुमानगढ़ जिले में है।
QUESTION 112
‘गिलूण्ड सभ्यता’ किस नदी के किनारे स्थित थी -
  • A कोठारी नदी
  • B सरस्वती नदी
  • C बनास नदी
  • D काँतली नदी
Answer: गिलूण्ड सभ्यता का विकास राजसमंद जिले में बनास नदी के तट पर हुआ था।
QUESTION 113
प्रागैतिहासिक स्थल बागोर का सर्वप्रथम उत्खनन किसके निर्देशन में किया गया था -
  • A बी.बी. लाल
  • B बी.के. थापर
  • C वी.एन. मिश्रा
  • D ए. घोष
Answer: बागोर का उत्खनन कार्य डेक्कन कॉलेज, पुणे के प्रोफेसर वीरेंद्रनाथ मिश्र (वी.एन. मिश्रा) के निर्देशन में संपन्न हुआ।
QUESTION 114
गणेश्वर सभ्यता किस काल से सम्बन्धित है -
  • A हड़प्पा काल
  • B लौह युग
  • C ताम्र/कांस्य युग
  • D पुराषाण काल
Answer: गणेश्वर एक प्रमुख ताम्रयुगीन सभ्यता थी, जिसे 'ताम्रयुगीन सभ्यताओं की जननी' भी कहा जाता है।
QUESTION 115
किस सभ्यता के लोग अपने मृतकों को आभूषणों के साथ दफनाते थे -
  • A कालीबंगा
  • B आहड़
  • C बागोर
  • D गिलून्ड
Answer: आहड़ सभ्यता में शवों को गहनों और आभूषणों के साथ दफनाने की प्रथा थी।
QUESTION 116
निम्नलिखित में से किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं -
  • A बैराठ
  • B नगरी
  • C रैढ़
  • D नगर
Answer: बैराठ से एक सूती कपड़े में बंधे हुए कुल 36 सिक्के मिले हैं, जिनमें से 16 सिक्के यूनानी राजा मिनांडर के हैं।
QUESTION 117
बैराठ में उत्खनन निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में करवाया गया था -
  • A बी.के. थापर
  • B दयाराम साहनी
  • C बी. एन. मिश्रा
  • D एच.डी. सांकलिया
Answer: बैराठ में प्रथम उत्खनन कार्य 1936-37 में रायबहादुर दयाराम साहनी के नेतृत्व में किया गया।
QUESTION 118
निम्न में से कौन सा एक कालीबंगा सभ्यता से सम्बंधित नहीं है -
  • A दुर्गीकरण
  • B अग्निकुण्ड
  • C मिट्टी की ईंटों के घर
  • D लोहे के उपकरण
Answer: कालीबंगा एक कांस्य युगीन सभ्यता थी। यहां के लोग लोहे से परिचित नहीं थे।
QUESTION 119
बौद्ध धर्म से सम्बंधित पुरातात्विक अवशेष कहां मिले हैं -
  • A बैराठ
  • B नगर
  • C नलियासर(सांभर)
  • D कालीबंगा
Answer: बैराठ में स्थित बीजक की पहाड़ी से बौद्ध मठ और गोल चैत्यगृह के अवशेष मिले हैं।
QUESTION 120
निम्न में से कौन सा शब्द युग्म सही नहीं है -
  • A कालीबंगा - श्रीगंगानगर
  • B आहड़ - उदयपुर
  • C सुनारी - झुंझुनूं
  • D गणेश्वर - सीकर
Answer: कालीबंगा श्रीगंगानगर में नहीं, बल्कि हनुमानगढ़ जिले में स्थित है।