Adyayan.com

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 201
बागोर सभ्यता किस नदी के किनारे पर अवस्थित थी -
  • A कोठारी नदी
  • B लूनी नदी
  • C बनास नदी
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: बागोर (भीलवाड़ा) का मध्यपाषाण कालीन स्थल कोठारी नदी के किनारे स्थित है।
QUESTION 202
सिंधु घाटी सभ्यता के निवासियों को तांबे की आपूर्ति किस सभ्यता से होती थी -
  • A बालाथल
  • B बैराठ
  • C गणेश्वर
  • D आहड़
Answer: माना जाता है कि गणेश्वर सभ्यता से ही मोहनजोदड़ो और हड़प्पा जैसे सिंधु घाटी के नगरों को तांबा भेजा जाता था।
QUESTION 203
_____ में धूप से पकाई ईंटों और पत्थरों का प्रयोग मकान बनाने में किया जाता था।
  • A कालीबंगा सभ्यता
  • B आहड़ सभ्यता
  • C गणेश्वर सभ्यता
  • D रैढ़ सभ्यता
Answer: आहड़ सभ्यता में नींव के लिए पत्थर और दीवारों के लिए धूप में सुखाई गई कच्ची ईंटों का उपयोग होता था।
QUESTION 204
दयाराम साहनी, नीलरत्न बनर्जी एवं कैलाशनाथ दीक्षित की किस सभ्यता के उत्खनन में मुख्य भूमिका रही -
  • A आहड़
  • B बैराठ
  • C गिलूण्ड
  • D बागोर
Answer: इन तीनों पुरातत्वविदों ने अलग-अलग समय पर बैराठ (विराटनगर) में उत्खनन कार्य का निर्देशन किया।
QUESTION 205
किस सभ्यता के पास भारत के सबसे प्राचीन पशु पालन के प्रमाण हैं -
  • A बैराट
  • B रेढ़
  • C बागोर
  • D गिलुंड
Answer: बागोर (भीलवाड़ा) से मिले साक्ष्य भारत में पशुपालन के प्राचीनतम प्रमाणों में से एक हैं।
QUESTION 206
कालीबंगा से हडप्पा पूर्व की सभ्यता के मिलते-जुलते अवशेष पाकिस्तान में किस स्थान पर मिले हैं -
  • A सुत्कागेंडोर
  • B लाहौर
  • C कोट डीजी
  • D मोंटगोमरी
Answer: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित कोटदीजी के अवशेष कालीबंगा के प्राक्-हड़प्पा स्तर से काफी मिलते-जुलते हैं।
QUESTION 207
कालीबंगा का उत्खनन कार्य कितने स्तरों में किया गया -
  • A एक
  • B तीन
  • C पाँच
  • D आठ
Answer: कालीबंगा में खुदाई पांच स्तरों तक की गई, जिनमें पहले दो स्तर प्राक्-हड़प्पा और बाद के तीन स्तर हड़प्पाकालीन हैं।
QUESTION 208
नीम का थाना में कांतली नदी के उद्गम पर खोजा गया ताम्र संस्कृति का महत्त्वपूर्ण स्थल कौन सा है -
  • A गिलुंड
  • B गणेश्वर
  • C कालीबंगा
  • D आहड़
Answer: गणेश्वर सभ्यता का विकास नीम का थाना जिले में कांतली नदी के उद्गम स्थल पर हुआ था।
QUESTION 209
छिद्र वाली सुई किस मध्य पाषाण स्थल की महत्वपूर्ण खोज है -
  • A गणेश्वर
  • B बागोर
  • C गिलुण्ड
  • D आहड़
Answer: बागोर से पत्थर के सूक्ष्म औजारों के साथ-साथ हड्डी से बनी छेद वाली सुई भी मिली है।
QUESTION 210
बैराठ से मिला भाब्रू शिलालेख उत्कीर्ण करवाया था -
  • A चन्द्रगुप्त
  • B अशोक
  • C पाड़वों
  • D समुद्रगुप्त
Answer: भाब्रू-बैराठ शिलालेख मौर्य सम्राट अशोक ने उत्कीर्ण करवाया था, जिसमें वह बौद्ध धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करता है।