Adyayan.com

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 221
बागोर एवं तिलवाड़ा नामक स्थान मुख्यतया निम्न काल से संबंधित थे -
  • A मध्य पाषाण काल
  • B पुरा पाषाण काल
  • C पूर्व - हड़प्पा काल
  • D निम्न पुरा पाषाण काल
Answer: बागोर (भीलवाड़ा) और तिलवाड़ा (बालोतरा), दोनों ही राजस्थान में मध्य पाषाण काल के प्रमुख स्थल हैं।
QUESTION 222
किस पुरातात्विक स्थल के उत्खनन में प्राप्त मृदभांडों में विदेशी प्रभाव युक्त ‘रोमन एम्फोरा’ की प्राप्ति विशेष रूस से उल्लेखनीय है -
  • A भीनमाल
  • B सुनारी
  • C बालाथल
  • D आहड़
Answer: भीनमाल (जालौर) से मिले रोमन एम्फोरा (सुरापात्र) इसके रोम के साथ व्यापारिक संबंधों को प्रमाणित करते हैं।
QUESTION 223
निम्नलिखित में से किस प्राचीन सभ्यता में सम्राट अशोक के दो शिलालेख पाये जाते हैं -
  • A बनास
  • B गणेश्वर
  • C कालीबंगा
  • D बैराठ
Answer: बैराठ से सम्राट अशोक के भाब्रू और बैराठ शिलालेख प्राप्त हुए हैं।
QUESTION 224
निम्नांकित में किस इतिहासवेत्ता ने कालीबंगा को सिन्धु घाटी साम्राज्य की तृतीय राजधानी कहा है -
  • A जी. एच. ओझा
  • B श्यामल दास
  • C दशरथ शर्मा
  • D दयाराम साहनी
Answer: इतिहासकार दशरथ शर्मा ने कालीबंगा को इसकी सुनियोजित संरचना के कारण हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के बाद सिंधु घाटी साम्राज्य की तीसरी राजधानी बताया।
QUESTION 225
कालीबंगा का उत्खनन कार्य किसके नेतृत्व में निष्पादित हुआ था -
  • A वी. एस. वाकणकर
  • B वी. एन. मिश्रा
  • C एच. डी. सांकलिया
  • D बी. बी. लाल
Answer: कालीबंगा का उत्खनन कार्य 1961-69 के दौरान ब्रज बासी लाल (बी. बी. लाल) और बालकृष्ण थापर (बी. के. थापर) के नेतृत्व में हुआ।
QUESTION 226
बैराठ(विराटनगर) में प्रथम उत्खनन किसके नेतृत्व में किया गया था -
  • A दयाराम साहनी
  • B डा. एन. आर. बनर्जी
  • C डी. आर. भण्डारकर
  • D आर. सी. अग्रवाल
Answer: बैराठ में सबसे पहले उत्खनन का कार्य 1936-37 में दयाराम साहनी द्वारा आरंभ किया गया।
QUESTION 227
निम्नलिखित में से कौन सा कथन रेढ़ सभ्यता के बारे में सही नहीं है -
  • A यह ढील नदी के तट पर स्थित है।
  • B इसकी खुदाई वी.एन. मिश्रा ने 1938-40 ई में की।
  • C एशिया का सबसे बड़ा सिक्का भंडार भी वहां पाया गया।
  • D इसे प्राचीन भारत के टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है।
Answer: यह कथन गलत है क्योंकि रैढ की खुदाई के. एन. पुरी ने 1938-40 में की थी, वी.एन. मिश्रा ने नहीं।
QUESTION 228
इतिहासकार दयाराम साहनी के अनुसार हूण शासक मिहिरकुल ने किस सभ्यता का विध्वंस किया -
  • A कालहबंगा
  • B आहड़
  • C बैराठ
  • D बागोर
Answer: माना जाता है कि हूण आक्रमणकारी मिहिरकुल ने बैराठ के बौद्ध मठों और स्तूपों को नष्ट कर दिया था।
QUESTION 229
निम्नलिखित में से किस पुरातत्व स्थल का 1962-63 में एन. आर. बनर्जी एवं के. एन. दीक्षित ने उत्खनन किया था -
  • A कालीबंगा
  • B आहड़
  • C गणेश्वर
  • D बैराठ
Answer: दयाराम साहनी के बाद, 1962-63 में नीलरत्न बनर्जी (एन. आर. बनर्जी) और कैलाशनाथ दीक्षित (के. एन. दीक्षित) ने बैराठ में उत्खनन किया।
QUESTION 230
निम्नलिखित में से कौन सा स्थान राजस्थान में पशु पालन का सबसे प्राचीन प्रमाण प्रस्तुत करता है -
  • A बागोर
  • B कालीबंगा
  • C जयपुर
  • D अलवर
Answer: बागोर (भीलवाड़ा) से प्राप्त साक्ष्य भारत में पशुपालन के सबसे पुराने प्रमाणों में से हैं।