राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत
राजस्थान का साहित्य
राजस्थान की चित्र शैलियाँ
राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व
राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ
राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ
राजस्थान की शब्दावली
राजस्थान की स्थापत्य कला
राजस्थान की हस्तकला
राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा
राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम
राजस्थान के त्यौहार
राजस्थान के नृत्य
राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय
राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम
राजस्थान के मेले
राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ
राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ
राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 321
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
Answer: आहड़ के लोग लाल और काले रंग के मृद्भांड (Black and Red Ware) का उपयोग करते थे। चित्रित धूसर मृद्भांड (Painted Grey Ware) का संबंध वैदिक काल से है, न कि आहड़ संस्कृति से।
QUESTION 322
निम्नलिखित में से किस उत्खनन स्थल से चांदी की मुद्रा ‘पंचमार्क’ प्राप्त हुई -
Answer: बैराठ से कपड़े में बंधी हुई 36 चांदी की मुद्राएं मिली हैं, जिनमें से 8 पंचमार्क (आहत) मुद्राएं हैं।
QUESTION 323
पुरास्थल ‘आहड़’ से प्राप्त प्राचीन अवशेष संबंधित है -
Answer: आहड़ एक प्रमुख ताम्रपाषाण युगीन (Chalcolithic) सभ्यता है, जहाँ पत्थर के साथ-साथ तांबे के उपकरणों का भी बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता था।
QUESTION 324
प्राचीन उत्खनन स्थल ‘नगर’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
Answer: 'नगर' (प्राचीन नाम मालव नगर) पुरातात्विक स्थल राजस्थान के टोंक जिले में स्थित है।
QUESTION 325
त्रिरत्न, स्वास्तिक चिन्ह व दहिया के चिन्ह्न प्राप्त हुए हैं -
Answer: बैराठ से प्राप्त बर्तनों और अन्य अवशेषों पर बौद्ध धर्म से संबंधित त्रिरत्न, स्वास्तिक और दहिया जैसे चिन्ह अंकित मिले हैं, जो यहां बौद्ध धर्म के प्रभाव को दर्शाते हैं।
QUESTION 326
भव्य प्रकार के बर्तन किस सभ्यता में पाए गए थे -
Answer: भीलवाड़ा जिले में स्थित ओझियाना पुरातात्विक स्थल से सफेद रंग में चित्रकारी वाले भव्य प्रकार के मिट्टी के बर्तन प्राप्त हुए हैं, जो इस संस्कृति की एक विशेषता है।
QUESTION 327
भीम की डूंगरी एवं बीजक की पहाड़ी राजस्थान की किस सभ्यता से संबंधित स्थल हैं -
Answer: भीम की डूंगरी, बीजक की पहाड़ी और गणेश डूंगरी, ये तीनों पहाड़ियाँ जयपुर स्थित बैराठ सभ्यता के प्रमुख स्थल हैं, जहाँ से महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष मिले हैं।
QUESTION 328
पुरातात्विक स्थल ‘रंग महल’ कहां स्थित है -
Answer: रंग महल पुरातात्विक स्थल हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित है।
QUESTION 329
वर्ष 1961 से 1969 की अवधि के दौरान निम्न में कौन पुरातत्ववेत्ता कालीबंगा के उत्खनन से संबंधित नहीं है -
Answer: कालीबंगा के व्यापक उत्खनन (1961-69) का निर्देशन बी.बी. लाल और बी.के. थापर ने किया था। आर. सी. अग्रवाल का संबंध मुख्य रूप से गणेश्वर और आहड़ के उत्खनन से था।
QUESTION 330
प्रागैतिहासिक काल की बागोर सभ्यता के अवशेष कोठारी नदी के तट पर किस स्थान से प्राप्त हुए हैं -
Answer: बागोर सभ्यता के टीले भीलवाड़ा में कोठारी नदी के किनारे 'महासतियाँ' नामक स्थान के पास स्थित हैं।