किसान एवं आदिवासी आन्दोलन
TOPICS ▾
आमेर का कछवाहा वंश
किसान एवं आदिवासी आन्दोलन
गुर्जर प्रतिहार वंश
चौहान वंश
प्रजामंडल आंदोलन
ब्रिटिश शासन के दौरान प्रेस और पत्रकारिता
महाजनपद काल में राजस्थान
मेवाड़ का गुहिल वंश
राजपूत युग
राजस्थान का एकीकरण
राजस्थान की मध्यकालीन प्रशासनिक व्यवस्था
राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियाँ
राजस्थान के अन्य राजवंश
राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत
राजस्थान में 1857 की क्रांति
राठौड़ वंश
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन
SORT BY ▾QUESTION 281
निम्न में से किस स्थान पर 1913 का भील विद्रोह हुआ था -
Answer: 17 नवंबर, 1913 को गोविंद गिरि के नेतृत्व में मानगढ़ पहाड़ी (बांसवाड़ा) पर एकत्रित भीलों पर ब्रिटिश सेना ने गोलीबारी की, जिसमें सैकड़ों भील मारे गए।
QUESTION 282
‘पुन्जा धीर जी’ किसके साथ जुड़े हुए थे -
Answer: पूंजा धीरजी, गोविंद गिरि के प्रमुख सहयोगी थे और उन्होंने भगत आंदोलन में भीलों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
QUESTION 283
निम्नलिखित में से कौन सी घटना या परिणाम अलवर में नीमूचाणा किसान आंदोलन (14 मई 1925) से सटीक रूप से संबंधित नहीं है -
Answer: जंगली सूअरों को मारने की अनुमति वाला आंदोलन 1921 में हुआ था और वह सफल रहा था। जबकि नीमूचाणा आंदोलन 1925 में बढ़ी हुई लगान दरों के खिलाफ हुआ था। दोनों अलग-अलग आंदोलन थे।
QUESTION 284
भूपसिंह का सम्बन्ध किस किसान आंदोलन से था -
Answer: भूपसिंह, विजय सिंह पथिक का मूल नाम था। उन्होंने 1916 में बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व संभाला था।
QUESTION 285
निम्नलिखित में से गलत युग्म को पहचानिएः
Answer: मीणा आंदोलन का नेतृत्व बंशीधर शर्मा और मगन सागर जी महाराज जैसे नेताओं ने किया था। मोतीलाल तेजावत ने भीलों के 'एकी आंदोलन' का नेतृत्व किया था।
QUESTION 286
निम्न में से कौन बूंदी राज्य में हुए कृषक आन्दोलन का नेता था -
Answer: पंडित नैनूराम शर्मा ने बूंदी के बरड़ क्षेत्र में किसानों पर हो रहे अत्याचारों, बेगार और ऊंची लगान दरों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था।