Adyayan.com

राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 201
लोकदेवता गोगाजी की जन्म स्थली है :
  • A खरनाल
  • B रामदेवरा
  • C ददरेवा
  • D गोगामेड़ी
Answer: गोगाजी का जन्म चुरू जिले के ददरेवा गाँव में हुआ था, जिसे 'शीर्षमेड़ी' भी कहा जाता है।
QUESTION 202
बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी है -
  • A करणी माता
  • B जीण माता
  • C आई माता
  • D आवड़ माता
Answer: बीकानेर के राठौड़ वंश की आराध्य देवी करणी माता हैं, जिनका मंदिर देशनोक में है।
QUESTION 203
कौन से लोक देवता को “ऊँटों के देवता” के रूप में पूजा जाता है?
  • A रामदेवजी
  • B तेजाजी
  • C देवनारायण जी
  • D पाबूजी
Answer: पाबूजी को मारवाड़ में ऊँट लाने का श्रेय दिया जाता है और ऊँटों के बीमार होने पर उनकी पूजा की जाती है।
QUESTION 204
जालौर के चौहानों की कुलदेवी निम्न में से है -
  • A आशापुरा माता
  • B शाकम्भरी माता
  • C सकराय माता
  • D नागणेची माता
Answer: जालौर के सोनगरा चौहानों की कुलदेवी आशापुरा माता हैं, जिनका मंदिर मोदरा (जालौर) में है।
QUESTION 205
वीर कल्ला जी के गुरू कौन थे-
  • A भैरव नाथ
  • B बाली नाथ
  • C तल्ली नाथ
  • D मल्ली नाथ
Answer: चार हाथों वाले देवता के रूप में प्रसिद्ध वीर कल्लाजी राठौड़ के गुरु का नाम योगी भैरवनाथ था।
QUESTION 206
बाड़मेर में इलोजी की बारात किस अवसर पर निकाली जाती है -
  • A तीज
  • B होली
  • C गणगौर
  • D दशहरा
Answer: इलोजी, जिन्हें छेड़छाड़ के लोक देवता कहा जाता है, की बारात होली के अवसर पर बाड़मेर में निकाली जाती है।
QUESTION 207
लोकदेवता हड़बूजी का प्रमुख मन्दिर किस स्थान पर स्थित है -
  • A मुकाम
  • B कतरियासर
  • C बेंगटी
  • D बापणी
Answer: शकुन शास्त्र के ज्ञाता लोक देवता हड़बूजी का मुख्य मंदिर बेंगटी गाँव (फलौदी) में है, जहाँ उनकी गाड़ी की पूजा की जाती है।
QUESTION 208
ददरेवा _____ का जन्मस्थल है।
  • A पाबूजी
  • B गोगाजी
  • C तेजाजी
  • D देवनारायणजी
Answer: लोक देवता गोगाजी का जन्म चुरू जिले के ददरेवा गाँव में हुआ था।
QUESTION 209
लोक देवता रामदेवजी का जन्म कहाँ हुआ-
  • A खोसा(सीकर)
  • B अमरकोट
  • C अमरसर(जैसलमेर)
  • D उण्डु(बाड़मेर)
Answer: रामदेवजी का जन्म बाड़मेर जिले की शिव तहसील के उण्डूकासमेर गाँव में हुआ था।
QUESTION 210
राजस्थान के लांगूरिया गीतों का सम्बन्ध है -
  • A शीला देवी
  • B करणी माता
  • C बाण माता
  • D कैला देवी
Answer: लांगुरिया गीत करौली की कैला देवी की आराधना में गाए जाने वाले प्रसिद्ध भक्ति गीत हैं।