राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत
राजस्थान का साहित्य
राजस्थान की चित्र शैलियाँ
राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व
राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ
राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ
राजस्थान की शब्दावली
राजस्थान की स्थापत्य कला
राजस्थान की हस्तकला
राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा
राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम
राजस्थान के त्यौहार
राजस्थान के नृत्य
राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय
राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम
राजस्थान के मेले
राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ
राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ
राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾QUESTION 231
तेजाजी का जन्म किस जिले में हुआ था -
Answer: लोक देवता तेजाजी का जन्म नागौर जिले की खरनाल तहसील में हुआ था।
QUESTION 232
शिला देवी का मंदिर किस किले में अवस्थित है -
Answer: कछवाहा राजवंश की इष्टदेवी शिला देवी का मंदिर जयपुर के आमेर किले में स्थित है।
QUESTION 233
राजस्थान के किस शहर में लटियाला माता का मंदिर स्थित है -
Answer: लटियाला माता का मंदिर जोधपुर जिले के फलौदी शहर में स्थित है।
QUESTION 234
राजस्थान में कौन से लोक देवता का संबंध लाछा गुजरी की प्रार्थना से हैं -
Answer: तेजाजी ने अपनी पत्नी की सहेली लाछा गुर्जरी की गायों को मेर के मीणाओं से छुड़ाने के लिए युद्ध किया था।
QUESTION 235
“रुणीचा” धार्मिक स्थल किस लोक देवता से संबंधित है -
Answer: रूणिचा, जिसे अब रामदेवरा कहा जाता है, जैसलमेर में स्थित है और यह रामदेवजी का समाधि स्थल और मुख्य तीर्थ है।
QUESTION 236
आसींद (भीलवाड़ा) निम्नलिखित में से किस लोक देवता से संबद्ध है?
Answer: आसींद (भीलवाड़ा) गुर्जरों के आराध्य देव देवनारायण जी का प्रमुख पूजा स्थल है।
QUESTION 237
मल्लीनाथजी का मंदिर ___ में स्थित है।
Answer: लोक देवता मल्लीनाथजी का मंदिर बाड़मेर के तिलवाड़ा गाँव में है, जहाँ प्रसिद्ध पशु मेला भी लगता है।
QUESTION 238
सेना के जवानों में श्रद्धेय देवी है -
Answer: जैसलमेर स्थित तनोट माता को सेना के जवान (विशेषकर BSF) अपनी आराध्य देवी मानते हैं। इन्हें 'थार की वैष्णो देवी' भी कहा जाता है।
QUESTION 239
राजस्थान का वह लोक देवता जिसने महमूद गजनवी से युद्ध किया था -
Answer: गोगाजी ने विदेशी आक्रमणकारी महमूद गजनवी के साथ युद्ध किया था। गजनवी ने ही उन्हें 'जाहरपीर' कहा था।
QUESTION 240
लोकदेवता गोगाजी के ‘थान’ सामान्यतः किस पेड़ के नीचे पाये जाते हैं -
Answer: यह एक प्रसिद्ध कहावत है कि 'गाँव-गाँव खेजड़ी, गाँव-गाँव गोगो', इसलिए गोगाजी का थान (पूजा स्थल) खेजड़ी वृक्ष के नीचे बनाया जाता है।