Adyayan.com

राजस्थान में 1857 की क्रांति

राजस्थान में 1857 की क्रांति
QUESTION 61
किस किले के मुख्य दरवाजे पर अंग्रेज अधिकारी माॅक मैंसन का सिर लटका दिया गया था-
  • A मालकोट किला
  • B लोहागढ़ दुर्ग
  • C आऊवा किला
  • D कुचामन किला
Answer: चेलावास के युद्ध में मारवाड़ के पॉलिटिकल एजेंट मोंक मेसन की हत्या करने के बाद, क्रांतिकारियों ने उसका सिर आउवा के किले के मुख्य द्वार पर लटका दिया था।
QUESTION 62
1857 के विद्रोह के समय भाग नहीं लेने वाली छावनियां थी -
  • A देवली और ब्यावर छावनी
  • B खेरवाड़ा और एरिनपुराछावनी
  • C देवली और खेरवाड़ा छावनी
  • D ब्यावर और खेरवाड़ा छावनी
Answer: राजस्थान की 6 सैनिक छावनियों में से ब्यावर और खैरवाड़ा ऐसी छावनियाँ थीं, जहाँ के सैनिकों ने 1857 के विद्रोह में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया था।
QUESTION 63
राजस्थान में 1857 की क्रांति की शुरुआत हुई थी -
  • A 28 मई 1857 नसीराबाद छावनी
  • B 28 मई 1857 नीमच छावनी
  • C 28 मई 1857 एरिनपुरा छावनी
  • D 31 मई 1857 नसीराबाद छावनी
Answer: राजस्थान में 1857 की क्रांति का प्रारंभ 28 मई, 1857 को अजमेर के निकट नसीराबाद छावनी से हुआ।
QUESTION 64
राजस्थान में ब्रिटिश सरकार का कार्यालय स्थित था -
  • A चित्तौड़ में
  • B उदयपुर में
  • C प्रतापगढ़ में
  • D आबू में
Answer: राजस्थान के ए.जी.जी. (एजेंट टू गवर्नर-जनरल) का मुख्यालय अजमेर में था, लेकिन ग्रीष्मकाल में यह कार्यालय माउंट आबू में स्थानांतरित हो जाता था।
QUESTION 65
राजस्थान में कहाँ मेहराब खान ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया -
  • A मारवाड़
  • B नसीराबाद
  • C कोटा
  • D टोंक
Answer: मेहराब खान ने लाला जयदयाल के साथ मिलकर कोटा में 1857 के विद्रोह का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था।
QUESTION 66
1857 की क्रांति के समय मेजर स्पोटिसवुड तथा कर्नल न्यूबारी की हत्या किस छावनी में की गयी थी -
  • A नीमच
  • B ब्यावर
  • C नसीराबाद
  • D खैरवाड़ा
Answer: 28 मई, 1857 को जब नसीराबाद में विद्रोह भड़का, तो क्रांतिकारियों ने अंग्रेज अधिकारी मेजर स्पोटिसवुड और कर्नल न्यूबारी की हत्या कर दी।
QUESTION 67
भारत की स्वतंत्रता के समय बीकानेर राज्य का शासक कौन था -
  • A महाराजा गंगा सिंह
  • B महाराजा शार्दुल सिंह
  • C महाराजा कर्ण सिंह
  • D महाराजा अनूप सिंह
Answer: भारत की स्वतंत्रता (1947) के समय बीकानेर राज्य के शासक महाराजा शार्दुल सिंह थे। वे भारतीय संघ में शामिल होने वाले पहले शासकों में से एक थे।
QUESTION 68
1857 के विद्रोह के समय, ठाकुर कुशाल सिंह ने किस जगह विद्रोहियों का नेतृत्व किया -
  • A नसीराबाद
  • B कोटा
  • C एरिनपुरा
  • D आउवा
Answer: ठाकुर कुशाल सिंह चम्पावत आउवा (पाली) के जागीरदार थे, और उन्होंने 1857 के विद्रोह में मारवाड़ क्षेत्र के विद्रोहियों का नेतृत्व किया।
QUESTION 69
तांत्या टोपे को किस व्यक्ति ने विश्वासघात कर अंग्रेजों के हाथों पकड़वा दिया -
  • A कुशालसिंह
  • B कोठारिया के ठाकुर जोधसिंह
  • C नरवर के जागीरदार मानसिंह
  • D सलूम्बर के रावत केसरीसिंह
Answer: तात्या टोपे को उनके एक मित्र नरवर के जागीरदार मानसिंह नरूका ने विश्वासघात करके अंग्रेजों से पकड़वा दिया था, जिसके बाद उन्हें फांसी दे दी गई।
QUESTION 70
1857 की क्रांति में, अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया था -
  • A ठाकुर कुशाल सिंह ने
  • B तात्या टोपे ने
  • C रावत केसरी सिंह ने
  • D जयदयाल ने
Answer: आउवा के ठाकुर कुशाल सिंह ने बिथौड़ा और चेलावास के युद्धों में अंग्रेजों और जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को हराया था।