Adyayan.com

राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय

राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय
TOPICS ▾
राजस्थान का संगीत एवं लोकगीत राजस्थान का साहित्य राजस्थान की चित्र शैलियाँ राजस्थान की प्रसिद्ध महिला व्यक्तित्व राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ राजस्थान की शब्दावली राजस्थान की स्थापत्य कला राजस्थान की हस्तकला राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा राजस्थान के क्षेत्रीय कार्यक्रम राजस्थान के त्यौहार राजस्थान के नृत्य राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम राजस्थान के मेले राजस्थान के रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ राजस्थान के लोक देवता व देवियाँ राजस्थान के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल
SORT BY ▾
QUESTION 131
किण संत री वाणियां रो संग्रे ‘हरडे वाणी’ नांव सूं संकलित करीज्यो -
  • A दादू दयाल
  • B रैदास
  • C हरिदास निरंजनी
  • D सुंदरदास
Answer: संत दादू दयाल के उपदेशों और वाणियों का संग्रह उनके शिष्यों द्वारा 'हरडेवाणी' नामक ग्रंथ में किया गया था।
QUESTION 132
‘धर्म जहाज’, ‘भक्ति पदारथ’ एवं ‘नासकेत लीला’ रचनाएं निम्न में से किस संत की है -
  • A लालदास
  • B रामचरण
  • C सुन्दरदास
  • D चरणदास
Answer: ये सभी ग्रंथ संत चरणदास द्वारा रचे गए हैं, जो चरणदासी सम्प्रदाय के संस्थापक थे।
QUESTION 133
मावजी ने किस भाषा में “कृष्ण लीला” लिखी थी -
  • A मारवाड़ी
  • B वागड़ी
  • C बृज
  • D गुजराती
Answer: संत मावजी वागड़ क्षेत्र (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) के थे, इसलिए उन्होंने अपने ग्रंथों की रचना स्थानीय बोली वागड़ी में की।
QUESTION 134
जांभोजी की प्रमुख कार्यस्थली रही-
  • A मुकाम तालवा
  • B सम्भराथल
  • C पीपासर
  • D जाम्भा
Answer: सम्भराथल (बीकानेर) वह स्थान है जहाँ जाम्भोजी ने अपने अनुयायियों को उपदेश दिए और विश्नोई सम्प्रदाय की स्थापना की।
QUESTION 135
निम्नलिखित में से कौन सा कथन संत दादू दयाल के बारे में सही नहीं है -
  • A उन्हें करुणा के संत के रूप में जाना जाता है।
  • B उनका जन्म इलाहाबाद में 1544 ईस्वी में हुआ था।
  • C वह दादू-पंथ के संस्थापक थे।
  • D वह 1603 ईस्वी में अपनी मृत्यु तक राजस्थान राज्य के नारायण में रहे।
Answer: संत दादू दयाल का जन्म 1544 ई. में अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था, न कि इलाहाबाद में। बाकी सभी कथन सही हैं।
QUESTION 136
‘सिंभूदड़ा व कोंडा’ क्या हैं -
  • A स्थानकवासी की शाखाएं
  • B दरिया पंथ से सम्बन्धित स्थल
  • C विशेष यम-नियम के नाम
  • D संत जसनाथ से संबंधित ग्रन्थ
Answer: ये दोनों जसनाथी सम्प्रदाय के प्रमुख ग्रंथ हैं, जिनमें संत जसनाथ जी के उपदेश और शिक्षाएं संगृहीत हैं।
QUESTION 137
भक्ति संत रानाबाई का जन्म कहाँ हुआ था -
  • A डेहरा में
  • B पीलीबंगा में
  • C सांचोर में
  • D हरनांवा में
Answer: रानाबाई, जिन्हें 'राजस्थान की दूसरी मीरा' कहा जाता है, का जन्म नागौर के हरनावा गाँव में हुआ था।
QUESTION 138
कतरियासर प्रमुख गद्दी है –
  • A जसनाथी सम्प्रदाय की
  • B लालदासी सम्प्रदाय की
  • C दादू पंथ की
  • D विश्नोई सम्प्रदाय की
Answer: बीकानेर का कतरियासर गाँव जसनाथी सम्प्रदाय की प्रमुख गद्दी या पीठ है।
QUESTION 139
अष्ट छाप कवि मंडली का संगठन किया-
  • A वल्लभाचार्य ने
  • B विट्ठलनाथ ने
  • C गोस्वामी दामोदरजी ने
  • D गोविन्द जी ने
Answer: वल्लभाचार्य के पुत्र विट्ठलनाथ ने अपने पिता और अपने चार-चार शिष्यों को मिलाकर 'अष्टछाप कवि मंडली' का गठन किया था।
QUESTION 140
दादू पंथ का साहित्य किस भाषा में संगृहीत है -
  • A मारवाड़ी
  • B बागड़ी
  • C मेवाती
  • D ढूंढाड़ी
Answer: संत दादूदयाल ने अपने उपदेश स्थानीय भाषा ढूंढाड़ी (या साधुक्कड़ी) में दिए ताकि आम लोग उन्हें आसानी से समझ सकें।