Adyayan.com

संविधान के स्त्रोत

जानें भारतीय संविधान के प्रावधान किन-किन देशों के संविधान से लिए गए हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, और आयरलैंड से लिए गए प्रमुख स्त्रोतों की सूची देखें।

संविधान के स्त्रोत
TOPICS ▾
अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र / पिछड़े वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान आपात उपबन्ध आयोग व परिषदें उच्च न्यायालय उपराष्ट्रपति केंद्र-राज्य संबंध जम्मू-कश्मीर के संबंध में विशेष प्रावधान​ दल-बदल विरोधी कानून नागरिकता निर्वाचन आयोग पंचायती राज व्यवस्था पदाधिकारियों का अनुक्रम प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/उप-प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक प्रमुख पदाधिकारीगण/महान्यायवादी प्रमुख पदाधिकारीगण/लोकसभा अध्यक्ष भारत का संवैधानिक इतिहास भारतीय राजनीति में दबाव समूह भारतीय संसद मुख्यमंत्री मूल अधिकार मूल कर्तव्य राजनीतिक दल राजभाषा राज्य के नीति निर्देशक तत्व राज्य सभा राज्यपाल राष्ट्रपति लोकसभा विधान परिषद विधानसभा संघ और उसके राज्य क्षेत्र संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन संघीय मंत्रिपरिषद संविधान की अनुसूचियां संविधान की प्रस्तावना संविधान की विशेषताएं संविधान के अनुच्छेद संविधान के भाग संविधान के स्त्रोत संविधान संशोधन संविधान सभा संसदीय समितियां सर्वोच्च न्यायालय
SORT BY ▾
QUESTION 11
भारतीय संविधान में संघवाद किस देश से लिया गया है ?
  • A UAE
  • B USA
  • C ऑस्ट्रेलिया
  • D कनाडा
Answer: भारत की संघीय व्यवस्था (संघवाद), जिसमें एक मजबूत केंद्र सरकार होती है, कनाडा के संविधान से ली गई है। यह व्यवस्था केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण करती है।
QUESTION 12
राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के सदस्यों के नामांकन का नियम किस देश के संविधान से लिया गया था ?
  • A सं. रा. अ.
  • B आयरलैंड
  • C द. अफ्रीका
  • D फ्रांस
Answer: राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने की प्रक्रिया आयरलैंड के संविधान से अपनाई गई है।
QUESTION 13
विधि के समक्ष समता' लिया गया है -
  • A इंग्लैण्ड के संविधान से
  • B अमेरिका के संविधान से
  • C आयरलैंड के संविधान से
  • D जापान के संविधान से
Answer: 'विधि के समक्ष समता' (Equality before Law) का सिद्धांत इंग्लैंड के संविधान से लिया गया है। इसका अर्थ है कि कानून की नजर में सभी नागरिक समान हैं।
QUESTION 14
भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य का विचार लिया गया है -
  • A अमेरिकी संविधान से
  • B ब्रिटिश संविधान से
  • C रूस के संविधान से
  • D फ्रांस के संविधान से
Answer: मौलिक कर्तव्यों की अवधारणा को पूर्व सोवियत संघ (अब रूस) के संविधान से प्रेरित होकर 42वें संविधान संशोधन, 1976 के माध्यम से भारतीय संविधान में जोड़ा गया था।
QUESTION 15
सर्वसत्तासम्पन्न संसद की अवधारणा किस देश की देन है ?
  • A इंग्लैण्ड
  • B भारत
  • C फ्रांस
  • D जापान
Answer: संसदीय संप्रभुता (सर्वसत्तासम्पन्न संसद) की अवधारणा इंग्लैंड (ब्रिटेन) की देन है, जहाँ संसद को सर्वोच्च कानून बनाने वाली संस्था माना जाता है।
QUESTION 16
संविधान निर्माताओं ने कौन - सा लक्षण अमेरिका के संविधान से ग्रहण किया है ?
  • A न्यायिक समीक्षा
  • B मौलिक अधिकार
  • C सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पद से हटाने की विधि
  • D a,b और c तीनों
Answer: भारतीय संविधान ने अमेरिका से कई प्रमुख विशेषताएं ली हैं, जिनमें न्यायिक समीक्षा (Judicial Review), मौलिक अधिकार (Fundamental Rights), और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाने की प्रक्रिया शामिल है।
QUESTION 17
कानून के समान संरक्षण' वाक्य कहाँ से लिया गया है ?
  • A अमेरिका
  • B ब्रिटेन
  • C कनाडा
  • D ऑस्ट्रेलिया
Answer: 'कानून के समान संरक्षण' (Equal protection of the laws) का विचार अमेरिकी संविधान से लिया गया है। इसका तात्पर्य है कि समान परिस्थितियों में सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।
QUESTION 18
भारतीय संविधान में उल्लिखित स्वतंत्रता समानता और बन्धुता की संकल्पा किससे प्रेरित हैं
  • A फ़्रांस के संविधान
  • B आयरिश के संविधान
  • C अमेरिका के संविधान से
  • D ब्रिटिश के संविधान
Answer: स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श भारतीय संविधान की प्रस्तावना में फ्रांस की क्रांति (1789) और वहां के संविधान से प्रेरित होकर शामिल किए गए हैं।
QUESTION 19
भारत के संविधान के निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की अवधारणा को उधार लिया हैं
  • A USA के संविधान से
  • B आयरलैंड से
  • C कनाडा के संविधान से
  • D सोवियत संघ के संविधान से
Answer: मौलिक अधिकारों की अवधारणा, जो भारतीय नागरिकों को कुछ बुनियादी स्वतंत्रताएं और अधिकार प्रदान करती है, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के संविधान के 'बिल ऑफ राइट्स' से ली गई है।
QUESTION 20
भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतो की संकल्पना कहाँ से अंगीकार की गई हैं
  • A आयरलैंड
  • B USA और UK
  • C USSR
  • D जापान और कोरिया
Answer: राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों को आयरलैंड के संविधान से लिया गया है। ये सिद्धांत सरकार के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं ताकि वे नीतियां बनाते समय उनका ध्यान रखें।