Adyayan.com

संविधान संशोधन

भारतीय संविधान में अब तक हुए सभी महत्वपूर्ण संशोधनों की सूची और उनके प्रभावों को जानें। 42वें, 44वें और 101वें (GST) संशोधन को समझें।

 

संविधान संशोधन
TOPICS ▾
अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र / पिछड़े वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान आपात उपबन्ध आयोग व परिषदें उच्च न्यायालय उपराष्ट्रपति केंद्र-राज्य संबंध जम्मू-कश्मीर के संबंध में विशेष प्रावधान​ दल-बदल विरोधी कानून नागरिकता निर्वाचन आयोग पंचायती राज व्यवस्था पदाधिकारियों का अनुक्रम प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/उप-प्रधानमंत्री प्रमुख पदाधिकारीगण/नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक प्रमुख पदाधिकारीगण/महान्यायवादी प्रमुख पदाधिकारीगण/लोकसभा अध्यक्ष भारत का संवैधानिक इतिहास भारतीय राजनीति में दबाव समूह भारतीय संसद मुख्यमंत्री मूल अधिकार मूल कर्तव्य राजनीतिक दल राजभाषा राज्य के नीति निर्देशक तत्व राज्य सभा राज्यपाल राष्ट्रपति लोकसभा विधान परिषद विधानसभा संघ और उसके राज्य क्षेत्र संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन संघीय मंत्रिपरिषद संविधान की अनुसूचियां संविधान की प्रस्तावना संविधान की विशेषताएं संविधान के अनुच्छेद संविधान के भाग संविधान के स्त्रोत संविधान संशोधन संविधान सभा संसदीय समितियां सर्वोच्च न्यायालय
SORT BY ▾
QUESTION 61
सिक्किम को भारतीय संघ के सह-राज्य का दर्जा किस संशोधन द्वारा प्रदान किया गया ?
  • A 32वें
  • B 34वें
  • C 35वें
  • D 36वें
Answer: 35वें संशोधन (1974) ने सिक्किम को एक 'सह-राज्य' (Associate State) का विशेष दर्जा दिया। बाद में 36वें संशोधन (1975) द्वारा इसे पूर्ण राज्य बना दिया गया।
QUESTION 62
निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किस एक के अंतर्गत भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में चार भाषाएँ जोड़ी गई, जिनसे उनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई ?
  • A संविधान (नब्बेवां संशोधन) अधिनियम
  • B संविधान (बायानवेवां संशोधन) अधिनियम
  • C संविधान (तिरानवेवां संशोधन) अधिनियम
  • D इनमें से कोई नहीं
Answer: 92वें संविधान संशोधन, 2003 के द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषाओं को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया।
QUESTION 63
संविधान की प्रस्तावना को निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन के अंतर्गत संशोधित किया गया ?
  • A 31वें
  • B 34वें
  • C 42वें
  • D 44वें
Answer: संविधान की प्रस्तावना में अब तक केवल एक बार 42वें संशोधन, 1976 के द्वारा संशोधन किया गया है, जिसमें 'समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष' और 'अखंडता' शब्द जोड़े गए।
QUESTION 64
संविधान के 73वें संशोधन में पंचायती राज के क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन - सा एक प्रस्तावित नहीं किया गया था ?
  • A सभी निर्वाचित ग्रामीण स्थानीय निकायों में सभी स्तरों पर 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएगी
  • B पंचायती राज संस्थाओं के लिए संसाधनों के नियतन के लिए राज्य अपने-अपने वित्त आयोगों का गठन करेंगे
  • C पंचायती राज निर्वाचित कार्यकर्ता अपने पद पर कार्य करने के लिए अयोग्य ठहराए जाएंगे, यदि उनके दो से अधिक संतानें हैं
  • D यदि पंचायती राज निकायों का राज्य सरकार द्वारा अधिक्रमण या विघटन कर दिया जाता है तो छ: महीने की अवधि में चुनाव कराए जाएंगे
Answer: दो से अधिक संतान होने पर चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने का प्रावधान 73वें संशोधन का हिस्सा नहीं है। यह कुछ राज्यों द्वारा अपने पंचायती राज अधिनियमों में अलग से जोड़ा गया है।
QUESTION 65
संविधान के अधिकाँश अनुच्छेदों को संशोधित करने के लिए कौन - सी प्रक्रिया अपनाई जाती है ?
  • A साधारण बहुमत
  • B दो तिहाई बहुमत
  • C दो तिहाई बहुमत एवं राज्यों का अनुमोदन
  • D उपर्युक्त में कोई नहीं
Answer: हालांकि महत्वपूर्ण संशोधनों के लिए विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है, संविधान के कई प्रावधान (जैसे नए राज्यों का निर्माण, नागरिकता) संसद के दोनों सदनों के साधारण बहुमत से ही संशोधित किए जा सकते हैं।
QUESTION 66
किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा तथा विधान सभाओं की सीटों की संख्या में वर्ष 2026 तक कोई परिवर्तन न करने का प्रावधान किया गया है ?
  • A 83वां
  • B 84वां
  • C 86वां
  • D 92वां
Answer: 84वें संविधान संशोधन, 2001 ने यह प्रावधान किया कि लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों की संख्या 2026 तक 1971 की जनगणना के आधार पर ही स्थिर रहेगी।
QUESTION 67
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-51 A नागरिकों के मौलिक कर्तव्य से सम्बन्धित है | किस संविधान संशोधन से इसे लाया गया ?
  • A 46 वाँ संशोधन
  • B 42 वाँ संशोधन
  • C 71 वाँ संशोधन
  • D 73 वाँ संशोधन
Answer: नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को 1976 में 42वें संविधान संशोधन द्वारा स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर संविधान में जोड़ा गया था।
QUESTION 68
किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने राज्य के नीति निर्देशक तत्त्वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया ?
  • A 42वां
  • B 43वां
  • C 44वां
  • D 45वां
Answer: 42वें संशोधन ने अनुच्छेद 31C का विस्तार करते हुए सभी नीति निदेशक तत्वों को मौलिक अधिकारों (अनुच्छेद 14, 19 और 31) पर प्राथमिकता दी, हालांकि बाद में मिनर्वा मिल्स मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने इसे आंशिक रूप से रद्द कर दिया।
QUESTION 69
भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया ?
  • A 1950 ई.
  • B 1951 ई.
  • C 1955 ई.
  • D 1958 ई.
Answer: भारत के संविधान में पहला संशोधन 1951 में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य भूमि सुधार कानूनों को लागू करने में आने वाली कानूनी बाधाओं को दूर करना था।
QUESTION 70
भारत के संविधान के 73वें संशोधन का संबंध है -
  • A केंद्र-राज्य संबंध से
  • B सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों से
  • C संसद सदस्यों के वेतन तथा विशेषाधिकारों से
  • D पंचायती राज व्यवस्था से
Answer: 73वां संविधान संशोधन पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देने और उन्हें सशक्त बनाने से संबंधित है।