1. ‘जो थोड़ा जानता हो’ के लिए एक शब्द है :
- A. ज्ञानी
- C. बहुज्ञ
- B. अल्पज्ञ
- D. दूरगामी
2. ‘किसी बात के मर्म को जानने वाला’ वाक्यांश के लिए सही शब्द है -
- C. सर्मस्पर्शी
- B. मर्मज्ञ
- D. मर्मज्ञानी
- A. मार्मिक
3. ऐसा रोग जो छूने से फैलता हो, उसे क्या कहते हैं ?
- A. संक्रामक रोग
- C. असाध्य रोग
- B. घातक रोग
- D. चर्म रोग
4. ‘घूमने-फिरने वाला साधु’-वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द क्या होगा -
- B. तपस्वी
- D. परिव्राजक
- C. श्रमण
- A. योगी
5. ‘जिसका विवाह अभी हुआ हो’ के लिए एक शब्द -
- A. नवोढ़ा
- B. नैष्ठिक
- C. परकीया
- D. प्रहसन
6. ‘मरने की इच्छा’ वाक्यांश हेतु उपयुक्त शब्द है -
- B. मुमूर्षा
- C. जिजीविषा
- D. उत्सर्गेच्छा
- A. मुमुक्षा
7. निम्नलिखित वाक्यांशों में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
- D. जो अनेक भाषाएँ जानता हो- दुभाषिया
- C. जिसे जीता न जा सके- अजेय
- A. जो ईश्वर में विश्वास रखता हो- आस्तिक
- B. जो ईश्वर में विश्वास न रखता हो- नास्तिक
8. ‘घूमने-फिरने वाले साधु’ के लिए प्रयुक्त एकल शब्द है-
- A. परिव्राजक
- B. यायावर
- D. द्युमन्तु
- C. घुमक्कड़
9. शुद्ध वाक्यांश के लिए एक शब्द नहीं है-
- D. वह बात जो जनसाधरण में चलती आ रही है- किंवदन्ती
- C. लगातार घंटा बजने से होनेवाला शब्द- टनाटन
- A. बिना पलक गिराये हुए- अनिमेष
- B. राजनीतिज्ञों एवं राजदूतों की कला- वृहत्तकला
10. किस विकल्प में ‘वाक्यांश के लिए’ प्रयुक्त शब्द सही नहीं है -
- C. जो विश्वास करने योग्य हो - विश्वस्त
- B. जिसकी सारी इच्छाएं तृप्त हो गई हों - पूर्णकाम
- A. जो अपने सीमित क्षेत्र या ज्ञान से बाहर न जाता हो - कूपमंडूक
- D. वह जो कम खर्च करता हो - अपव्ययी
11. ‘रास्ते में खाने के लिए भोजनादि’ वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द है -
- D. स्वल्पाहार
- B. पाथेय
- A. नाश्ता
- C. अल्पाहार
12. ‘वह कृति जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों’ उक्त वाक्यांश के लिए प्रयुक्त एक शब्द है -
- B. गद्य-पद्य काव्य
- C. मिश्रित काव्य
- A. गीतिनाट्य
- D. चंपू काव्य
13. निम्न में से किस वाक्यांश के लिए ‘अधित्यका’ शब्द प्रयुक्त होता है -
- D. विधायिका द्वारा अधिकृत सम्पत्ति।
- A. वह स्त्री जिसे अधिकारपूर्वक प्राप्त किया हो।
- B. अधिकार प्राप्ति के पश्चात् परित्यक्त वस्तु ।
- C. पहाड़ के ऊपर की समतल भूमि।
14. ‘जिसने मृत्यु को जीत लिया हो’ - के लिए सार्थक शब्द है -
- C. तपस्वी
- D. साधक
- B. देवता
- A. मृत्युंजय
15. ‘ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’ – के लिए सार्थक शब्द होगा :
- A. घातक रोग
- C. चर्म रोग
- B. असाध्य रोग
- D. संक्रामक रोग
16. ‘दुर्भेद्य’ शब्द के लिए वाक्यांश है -
- A. जिसे दूर करना कठिन हो।
- B. जिसे लांघना कठिन हो।
- D. जिसको भेदना कठिन हो।
- C. जिसे पार करना कठिन हो।
17. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।सूची-I (वाक्यांश)सूची-II (शब्द)(a) जिसका कोई कारण न हो(i) वाचाल(b) सदैव रहने वाला(ii) वैज्ञानिक(c) बहुत बोलने वाला(iii) शाश्वत(d) विज्ञान की विशेष जानकारी रखने वाला(iv) अकारणनीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
- B. (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
- D. (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
- C. (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
- A. (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
18. “जिसकी कोई संतान न हो”उपर्युक्त वाक्यांश के लिए सही शब्द है -
- A. निःस्पृह
- D. निस्संतान
- B. बाँझ
- C. कलंकिनी
19. ‘अपने मुँह अपनी प्रशंसा करने वाला’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है -
- C. आत्मरत
- B. आत्माराम
- D. आत्मानंद
- A. आत्मश्लाघी
20. उपयुक्त स्थानापन्न शब्द नहीं है -
- D. स्वयं अपनी हत्या करने वाला - आत्महत्या
- C. कम भोजन करने वाला - मिताहार
- B. प्रत्येक कार्य में देर करने वाला - दीर्घसूत्री
- A. मांसल व मोटा शरीर - स्थूलकाय
21. ‘अगोचर’ शब्द के लिए उचित वाक्यांश क्या होगा -
- D. जिसका अनुभव बुद्धि को न हो।
- B. जिसका अनुभव हृदय को न हो।
- A. जिसका अनुभव इंद्रियों को न हो।
- C. जिसका अनुभव शरीर को न हो।
22. ‘विवाद या गुटबाजी से अलग रहने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या होगा?
- B. आश्वस्त
- D. सरल
- A. विरल
- C. तटस्थ
23. ‘हर काम में देर करने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द -
- C. दीर्घदर्शी
- B. विलम्बी
- A. दीर्घसूत्री
- D. अदूरर्शी
24. ‘किसी टूटी-फूटी इमारत या बस्ती का बचा हुआ अंश’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
- B. खंडित
- D. भग्नावशेष
- A. भग्न
- C. खंडिताकार
25. निम्नलिखित में असंगत विकल्प है :
- C. जो कार्य कष्ट सहनकर किया जाय - कष्टसाध्य
- A. जो पहले का हो-अभूतपूर्व
- B. जिसका निवारण न किया जा सके - अनिवार्य
- D. जो आँखों के सामने हो - प्रत्यक्ष