Adyayan.com

विराम-चिह्न
QUESTION 1
किस वाक्य में सही विराम चिह्न प्रयुक्त नहीं हुए हैं ?
  • D गाँधी जी ने कहा, “सत्य ही ईश्वर है।”
  • C छिः ! कैसी दुर्गंध आ रही है ?
  • A दिशाएँ चार होती हैं – पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।
  • B सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की ‘जूही का कली’ एक प्रसिद्ध रचना है।
QUESTION 2
हर्ष, शोक, घृणा, आश्चर्य, जैसे भावों को व्यक्त करने के लिए ____ चिह्न का प्रयोग किया जाता है -
  • B विवरण
  • C विस्मयादिबोधक
  • A अल्प विराम
  • D अर्द्ध विराम
QUESTION 3
जहाँ पूर्ण विराम की अपेक्षा कम और अल्प विराम से अधिक रुकना अपेक्षित हो, वहाँ ____ चिह्न प्रयोग किया जाता है -
  • B विस्मयादिबोधक
  • D कोष्ठक
  • A अर्द्ध विराम
  • C संक्षेप
QUESTION 4
किसी के कथन को उद्धृत करते समय किस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
  • A निर्देशन चिन्ह
  • B विस्मयादिबोधक चिन्ह
  • D प्रश्नवाचक चिन्ह
  • C अवतरण चिन्ह
QUESTION 5
इनमें से कौन-सा चिह्न अर्द्ध विराम के लिए प्रयुक्त होता है?
  • D ,
  • A -
  • C :
  • B ;
QUESTION 6
जिस वाक्य में ‘वह’, ‘यह’, ‘तब’, ‘तो’, ‘या’ इत्यादि लुप्त हो, वहाँ किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
  • C अल्पविराम
  • A योजक चिह्न
  • D पूर्णविराम
  • B उद्धरण चिह्न
QUESTION 7
नीचे दो कथन दिए गए हैं :कथन (I) : अर्द्धसरकारी पत्र का प्रयोग विभिन्न सरकारी अधिकारियों के बीच होता है। यह किसी भी अधिकारी के पास उसके व्यक्तिगत नाम से भेजा जाता है।कथन (II) : अर्द्धसरकारी पत्रों का उपयोग सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत भी किया जाता है।उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
  • B कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
  • A कथन (I) असत्य है, किन्तु कथन (II) सत्य है।
  • D कथन (I) सत्य है, किन्तु कथन (II) असत्य है।
  • C कथन (I) और (II) दोनों असत्य हैं।
QUESTION 8
विराम चिह्नों के प्रयोग से संबंधित कौन सा विवरण सही नहीं है ?
  • B द्वंद्व समास के पदों के मध्य प्राय: योजक चिह्न लगाया जाता है।
  • A लिखने में जब कोई शब्द छूट जाता है, तब उसके स्थान पर कोष्ठक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
  • C किसी संज्ञा को संक्षेप में लिखने के लिए लाघव/संक्षेपक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
  • D किसी के महत्त्वपूर्ण वचन उद्धृत करने के लिए अवतरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
QUESTION 9
किस वाक्य में उद्धरण चिह्न का प्रयोग हुआ है ?
  • D माँ ने कहा - बेटा उन्नति करो
  • A वाह! कितना सुन्दर दृश्य है
  • C साकेत : एक अध्ययन
  • B ‘कामायनी’ जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ कृति है।
QUESTION 10
कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
  • A हंसपद - :-
  • B अल्प विराम - ,
  • C उद्धरण चिह्न - “...”
  • D अदर्ध विराम - ;