Adyayan.com

युग्म-शब्द
QUESTION 1
निम्नलिखित में से ‘असित-अशित’ शब्द युग्म का सही अर्थ होगा:- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें) Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
  • B चीख-घोड़ा
  • A खान-रूप
  • D सेना-दूसरा
  • C काला-जूठा
Answer: यह 'श्रुतिसम भिन्नार्थक' शब्दों का उदाहरण है। यहाँ 'असित' (Asit) का अर्थ 'काला' (Black) होता है (अ + सित, यानी जो सफेद न हो)। वहीं, 'अशित' (Ashit) का अर्थ 'खाया हुआ' या 'जूठा' भोजन होता है।
QUESTION 2
‘पट-पट्ट’ इस शब्द युग्म का सही अर्थ है : Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
  • A कपड़ा-किवाड़
  • D किवाड़-पीला
  • C किवाड़-मूँगा
  • B वसन-वस्त्र
Answer: श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्दों (Homonyms) में 'पट' का मुख्य अर्थ वस्त्र या कपड़ा होता है (जैसे- घूंघट पट)। वहीं 'पट्ट' का अर्थ किवाड़ (दरवाजे के पल्ले), तख्ती या समतल सतह होता है। अतः सही सुमेल 'कपड़ा-किवाड़' है।
QUESTION 3
किस क्रमांक में शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है -
  • C कुलश-कलश-घड़ा, वज्र
  • A इति-ईति-समाप्ति, विघ्न
  • D जलज-जलद-बादल,कमल
  • B भवन-भुवन-संसार, घर
QUESTION 4
सही अर्थयुक्त शब्द युग्म है -
  • D परिच्छद = पोशक, परिच्छेद = विभाग
  • B प्रथा = रिवाज, पृथा = पृथ्वी
  • C द्विप = ब्राह्मण, द्वीप = टापू
  • A अशक्त = शक्तिशाली, आसक्त = मोहित
QUESTION 5
‘अभिराम-अविराम’ शब्द युग्म का अर्थ है -
  • D सुन्दर - लगातार
  • A अच्छा - लगातार
  • B लगातार - सुन्दर
  • C राम - लगातार
QUESTION 6
किस विकल्प के शब्द क्रमशः ‘कृपा’ और ‘महल’ अर्थ के दयोतक हैं -
  • D आभास - आवास
  • C आवास - आभास
  • A प्रासाद- प्रसाद
  • B प्रसाद - प्रासाद
QUESTION 7
‘दीप-द्विप’ शब्द युग्म का उचित अर्थ युग्म होगा :
  • C दायी-दाई
  • A दीया-हाथी
  • D दीया-द्वीप
  • B दिया-दीप
QUESTION 8
‘वस्तु-वास्त’ु शब्द युग्म के लिए सही विकल्प है -
  • A सामान-वास्तविक
  • C पदार्थ-सामान
  • D सामान-मकान
  • B सामान-वास्तुविद्
QUESTION 9
पुत्र के साथ-अच्छा पुत्र -
  • A सहपुत्र-श्रेष्ठ पुत्र
  • B पुत्र सहित-सुपुत्र
  • D सपुत्र-सुपुत्र
  • C सुपुत्र-सपुत्र
QUESTION 10
किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है ? शब्द-युग्म – अर्थ-भेद
  • A पाश-पास – फन्दा-निकट
  • C चरम-चर्म – अन्तिम-चमड़ा
  • D आलोक-अलोक – अंधेरा-चहलपहल
  • B परवाह-प्रवाह – फिक्र -बहना