Adyayan.com

समानार्थक शब्द
QUESTION 1
'अग्नि' का समानार्थक शब्द कौन-सा है?
  • B अंबु
  • A अनिल
  • D अंबर
  • C पावक
Answer: 'पावक', 'अनल', 'हुताशन', 'वैश्वानर' अग्नि के समानार्थक हैं। 'अनिल' का अर्थ हवा है।
QUESTION 2
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'कमल' का समानार्थक नहीं है?
  • B जलज
  • A पंकज
  • D जलद
  • C अरविंद
Answer: 'जलद' (जल देने वाला) बादल का समानार्थक है, जबकि अन्य सभी (जल में जन्म लेने वाले) कमल के हैं।
QUESTION 3
किस विकल्प में सभी शब्द 'सूर्य' के समानार्थक हैं?
  • A दिनकर, दिवाकर, राकेश, भानु
  • B रवि, भास्कर, मार्तण्ड, अर्क
  • C आदित्य, पतंग, सोम, प्रभाकर
  • D दिनेश, अंशुमालि, निशाकर, तरणि
Answer: अन्य विकल्पों में चंद्रमा के समानार्थक (राकेश, सोम, निशाकर) शामिल हैं।
QUESTION 4
'अश्व' का समानार्थक शब्द चुनिए।
  • B तुरंग
  • A कुंजर
  • D शार्दूल
  • C मृग
Answer: 'तुरंग', 'हय', 'घोटक', 'सैंधव' घोड़े (अश्व) के समानार्थक हैं।
QUESTION 5
इनमें से कौन-सा शब्द 'आकाश' का समानार्थक नहीं है?
  • A व्योम
  • C गगन
  • B नभ
  • D अवनी
Answer: 'अवनी' पृथ्वी का समानार्थक है।
QUESTION 6
'इंद्र' के लिए कौन-सा समानार्थक शब्द प्रयुक्त होता है?
  • B पिनाकी
  • C शक्र
  • A महेश
  • D चक्रपाणि
Answer: 'शक्र', 'पुरंदर', 'देवराज', 'सुरपति' इंद्र के समानार्थक हैं।
QUESTION 7
भिन्न अर्थ वाले शब्द को पहचानिए।
  • D कुरंग
  • C भुजंग
  • B उरग
  • A सर्प
Answer: 'कुरंग' हिरण का समानार्थक है, जबकि अन्य तीन साँप के हैं।
QUESTION 8
'सरस्वती' का समानार्थक शब्द नहीं है-
  • A शारदा
  • B वीणापाणि
  • D इंदिरा
  • C वाग्देवी
Answer: 'इंदिरा' लक्ष्मी का समानार्थक है।
QUESTION 9
'पर्वत' का समानार्थक शब्द है-
  • B शैल
  • C सरिता
  • A अर्णव
  • D पयोद
Answer: 'शैल', 'अद्रि', 'नग', 'भूधर' पर्वत के समानार्थक हैं।
QUESTION 10
'लहर' का समानार्थक शब्द कौन-सा नहीं है?
  • C वीचि
  • A तरंग
  • D भँवर
  • B ऊर्मि
Answer: 'भँवर' का अर्थ 'चक्करदार पानी' होता है, 'लहर' नहीं।