Adyayan.com

वाच्य
QUESTION 1
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य भाववाच्य का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण है?
  • D ठंड में मुझसे बाहर बैठा नहीं जाता।
  • B अवधेश ने कहानी सुनाई।
  • C किताब पढ़ी जाती है।
  • A मैं सवेरे पानी पीता हूँ।
QUESTION 2
भाववाच्य का उदाहरण है -
  • A चोर पकड़ा गया है।
  • D वहां कैसे बैठा जायेगा।
  • C कपड़ा सिया जाता है।
  • B डोली एक अमराई में उतारी गयी
QUESTION 3
उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है |
  • C भाववाच्य
  • B कर्मवाच्य
  • A इच्छावाचक
  • D इनमे से कोई नहीं
QUESTION 4
सही कथन चुनिए -
  • A क्रिया के जिस रूप में कर्ता की प्रधानता हो, भाववाच्य कहलाता है।
  • D जहाँ कानूनी भाषा का प्रयोग होता है, वहाँ कर्तृवाच्य होता है।
  • C क्रिया के जिस रूप में भाव की प्रधानता हो, वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
  • B क्रिया के जिस रूप में कर्म की प्रधानता हो कर्मवाच्य कहलाता है।
QUESTION 5
कर्मवाच्य का उदाहरण है-
  • D मोहन घर जा रहा है।
  • A चिट्ठी भेजी गयी।
  • C किरण कुर्ता पहनती है।
  • B सीता पुस्तक पढ़ती है।
QUESTION 6
भाववाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है -
  • D धूप में चला नहीं जाता।
  • A मुझसे बैठा नहीं जाता।
  • B राम से खाया नहीं जाता।
  • C मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।
QUESTION 7
वाच्य की दृष्टि से असंगत विकल्प है-
  • D डाकिया डाक वितरित करता है। - कर्तृवाच्य
  • A मुझसे दरवाजा नहीं खोला जाता । - भाववाच्य
  • B वृद्धजन से चला नहीं जाता। - भाववाच्य
  • C दीपावली अक्टूबर-नवम्बर में मनाई जाती है।- कर्मवाच्य
QUESTION 8
‘सर्दी में उससे खेला नहीं जाता।’ वाक्य किस ‘वाच्य’ से सम्बन्धित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
  • D कर्तृवाच्य
  • A भाववाच्य
  • B कर्त्तावाच्य
  • C वाच्य क्रिया
QUESTION 9
किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
  • B वह बहुत देर से पढ़ रहा है।
  • A चोर पकड़ा गया।
  • C खेतों की जुताई की जा चुकी है।
  • D विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया।
QUESTION 10
निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है -
  • A मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।
  • D रमेश नहाया।
  • C लोग बकते हैं।
  • B मैं नहीं पढ़ता।