Adyayan.com

अनेकार्थी शब्द
QUESTION 91
'पानी' शब्द का कौन-सा अर्थ नहीं है?
  • C संजीवनी
  • A जल
  • B चमक (इज्जत)
  • D लज्जा
Answer: 'रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून॥' में पानी के अर्थ चमक, इज्जत और जल हैं। लज्जा (पानी-पानी होना) भी इसका अर्थ है।
QUESTION 92
'अक्षर' का कौन-सा अर्थ असंगत है?
  • A वर्ण
  • B ब्रह्मा
  • C मोक्ष
  • D अंक
Answer: 'अक्षर' (जिसका क्षरण न हो) के अर्थ वर्ण, ब्रह्मा, शिव, मोक्ष, अविनाशी आदि हैं। 'अंक' के अर्थ गोद, संख्या, नाटक का अध्याय हैं।
QUESTION 93
'जीवन का एक अर्थ 'ज़िंदगी' है, दूसरा अर्थ क्या है?
  • B जल
  • C पुत्र
  • A वायु
  • D B और C दोनों
Answer: 'जीवन' के अनेकार्थी शब्द जिंदगी, जल और पुत्र होते हैं।
QUESTION 94
'शिव' का अनेकार्थी नहीं है-
  • D चक्र
  • A महादेव
  • C भाग्यशाली
  • B कल्याण
Answer: 'शिव' के अर्थ महादेव, कल्याण, भाग्यशाली, मंगल आदि हैं।
QUESTION 95
कौन-सा शब्द 'नाग' का अर्थ नहीं देता?
  • B सर्प
  • C बादल
  • D नग
  • A हाथी
Answer: 'नाग' के अर्थ हाथी, सर्प, बादल, एक पर्वत, एक जाति आदि हैं। 'नग' का अर्थ पर्वत या नगीना होता है।
QUESTION 96
'अलि' शब्द के दो सही अर्थ हैं-
  • B सखी, कली
  • A भौंरा, सखी
  • C भौंरा, आम
  • D कली, नदी
Answer: 'अलि' (छोटी इ की मात्रा) का अर्थ भौंरा और 'आली' (बड़ी ई की मात्रा) का अर्थ सखी होता है, परन्तु अनेकार्थी में 'अलि' के दोनों अर्थ माने जाते हैं।
QUESTION 97
'बलि' का कौन-सा अर्थ नहीं है?
  • D वीर
  • C कर (tax)
  • A बलिदान
  • B उपहार
Answer: 'बलि' के अर्थ बलिदान, उपहार, राजा बलि, और कर (tax) होते हैं।
QUESTION 98
'शिलीमुख' के दो सही अर्थ हैं-
  • A बाण, भौंरा
  • D नदी, नाव
  • C मूर्ख, सीधा
  • B पत्थर, मुख
Answer: 'शिलीमुख' बाण और भौंरा दोनों का अनेकार्थी है।
QUESTION 99
'अतिथि' का एक अर्थ 'मेहमान' है, दूसरा अर्थ है-
  • B यात्री
  • D अग्नि
  • C अपरिचित व्यक्ति
  • A साधु
Answer: 'अतिथि' के अनेकार्थी मेहमान, साधु, यात्री और यज्ञ में सोमलता लाने वाला व्यक्ति होते हैं।
QUESTION 100
'अमृत' का अनेकार्थी नहीं है-
  • A सुधा
  • D आत्मा
  • C दूध
  • B जल
Answer: 'अमृत' के अर्थ सुधा, जल, दूध, अन्न, पारा, स्वर्ण आदि हैं।