Adyayan.com

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
QUESTION 141
‘इन तिलों में तेल नहीं’ मुहावरे का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है -
  • B तिलों का तेल स्वास्थ्यवर्धक है।
  • C कई बार निवेदन करने और आश्वासन मिलने पर भी काम न होता देख लगता है कि इन तिलों में तेल नहीं।
  • A आजकल के तिलों में तेल नहीं आता है।
  • D तिलों का तेल बहुत कीमती होता है।
QUESTION 142
किस विकल्प में मुहावरा व अर्थ असंगत है-
  • A सिर पर आफत आना - विपत्ति पड़ना
  • C सिर पर सवार होना - बहुत क्रोधित होना
  • B सिर पर कफन बाँधना - मरने को तैयार हो जाना
  • D सिर पर ठीकरा फोड़ना - दोषी ठहराना
QUESTION 143
‘आँखे खुलना’ मुहावरे का अर्थ है -
  • A इच्छा पूरी होना
  • B धोखा खाना
  • C सजग होना
  • D ध्यान रखना
QUESTION 144
दिए गए विकल्पो में से, 'बसन्त की कोकिल होना' मुहावरे का अर्थ वाले विकल्प का चयन कीजिये-
  • D अत्यधिक लाभ अर्जित करने वाला
  • A प्रभुत्व स्वीकार करना
  • C प्रेम में तुच्छ चीज को भी ग्रहण करना
  • B वैभवशाली का गुणगान करने वाला
QUESTION 145
किस लोकोक्ति का भावार्थ सही नहीं है ?
  • A हाथी का बोझ हाथी ही उठाता है – बड़ा काम बड़े ही कर सकते है
  • D गुड़ खाए, गुलगुलों से परहेज – बनावटी परहेज
  • B कौओं के कोसे ढोर नहीं मरते – बुरे आदमी की बद्दुआ से कुछ नहीं होता
  • C ओस चाटे प्यास नहीं बुझती – कृपण व्यक्ति सबकुछ होते हुए भी भूखा ही रहता है
QUESTION 146
‘आँखे फेर लेना’ इस मुहावरे का अर्थ है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें)
  • C प्रभाव जमना
  • B उदासीन हो जाना
  • A नजर बचाना
  • D आमने-सामने होना
QUESTION 147
‘दिल की दिल में रह जाना’ मुहावरे का अर्थ है -
  • B हृदय में वेदना होना।
  • C साध पूरी न होना।
  • A अत्यंत दुःखी होना।
  • D मनस्ताप कम करना।
QUESTION 148
भीतर से शत्रुता और ऊपर से मीठी बात करने के भाव को व्यक्त करने वाली निकटतम लोकोक्ति है?
  • A आम के आम, गुठली के दाम
  • B दोनों हाथों में लड्डू
  • D मुँह में राम बगल में छुरी
  • C दूर के ढोल सुहावने
QUESTION 149
‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ लोकोक्ति का निकटतम अभिप्राय है -
  • A हाथ में कंगन हो तो आरसी में क्या देखना।
  • C संपन्न व्यक्ति के लिए आरसी खरीदना आसान है।
  • D प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
  • B कंगन पहनने पर आरसी की आवश्यकता नहीं रहती।
QUESTION 150
‘कोठी वाला रोवै छप्पर वाला सोवै’ कहावत का सही अर्थ है:
  • A सुविधा में कमी बनी रहना
  • D अमीर और गरीब की तुलना करना
  • C नींद न आना
  • B अधिक धन चिंता का कारण होता है