Adyayan.com

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
QUESTION 181
‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है -
  • A कपड़े की सिलाई खुल जाना
  • C रहस्य प्रकट हो जाना
  • B बर्तन की कलई उतर जाना
  • D कली का खिल कर फूल बन जाना
QUESTION 182
‘नानी कुंआरी मर गयी नवासे के नौ नौ व्याह’ लोकोक्ति का अर्थ है -
  • A व्यर्थ शेखी बधारने वाला।
  • D दूसरों की सम्पत्ति से लाभ उठाने वाला।
  • B एक आदमी अपराध करे और दूसरा दंड भुगते।
  • C अधिक जानने वाले को उपदेश देने वाला।
QUESTION 183
‘इमली के पात पर बारात का डेरा’ लोकोक्ति का अर्थ है :
  • D निराली बारात निकालना
  • B दोनों तरफ मुसीबत
  • A असम्भव बात
  • C बहुत प्रताड़ित करना
QUESTION 184
‘अंगारों पर पैर रखना’ मुहावरे का सही अर्थ है
  • A बहुत कष्ट आना
  • C विचलित होना
  • D अपने मन अनुसार करना
  • B खुद को संकट में डालना
QUESTION 185
निम्नलिखित में से लोकोक्ति का चयन कीजिए -
  • A आंखे दिखाना
  • B दांत खट्टे करना
  • D कौआ चले हंस की चाल
  • C अंगारे उगलना
QUESTION 186
‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ लोकोक्ति का भावार्थ है -
  • B पैदल चलने की आदत होनी चाहिए चाहे बहुत धीर-धीरे ही चलें
  • D पैदल चलने में बहुत समय लगता है, इसलिए पैदल न चलें, समय की बचत करें
  • A काम करने की बहुत धीमी गति
  • C व्यक्ति को नौ दिन तक प्रतिदिन अढ़ाई कोस पैदल चलना चाहिए
QUESTION 187
‘कुआँ खोदना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
  • D कठिन परिश्रम करना
  • C हानि पहुँचाने का यत्न करना
  • A आग बुझाना
  • B क्रोध प्रकट करना
QUESTION 188
किस लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है ?
  • B कंगाली में आटा गीला - मुसीबत पर मुसीबत आना।
  • D मिट्टी पलीद करना - क्रोध करना।
  • C आम के आम गुठलियों के दाम - किसी काम में दोहरा लाभ होना।
  • A एक अनार सौ बीमार - एक चीज के बहुत चाहने वाले।
QUESTION 189
‘आ बैल मुझे मार‘ कहावत का अर्थ है।
  • D बैल द्वारा मार गिराना
  • B कठिन कार्य करना
  • C बैल को हल में जोतना
  • A बैठे बिठाये आफत मोल लेना
QUESTION 190
‘बहुत ही कठिन कार्य करना’ के लिए किस वाक्य में सही मुहावरा प्रयोग में लाया गया है -
  • A संस्कृत पढ़ना लोहे के चने चबाना है, कोई आसान काम नहीं।
  • C वह तो मेरी मुट्ठी में है, उससे तो जो चाहो काम करवा दूँ।
  • B प्रताप ने ज्योंही लगाम लगाई, चेतक हवा से बातें करने लगा।
  • D भारतीय जवानों से लोहा लेना सरल काम नहीं है।