Adyayan.com

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
QUESTION 231
इनमें से किस मुहावरे का अभिप्रायगत अर्थ त्रुटिपूर्ण है ?
  • A ज़मीन पर पाँव न पड़ना -अत्यधिक अभिमान करना।
  • D ज़मीन चूमने लगना - अपनी ज़मीन से बहुत लगाव रखना।
  • B चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना - भय से मुँह का रंग फीका पड़ जाना।
  • C सब्ज़-बाग दिखाना - व्यर्थ की आशा देना।
QUESTION 232
‘इतिश्री होना’ मुहावरे का सही अर्थ है :
  • B प्रारंभ होना
  • D समाप्त होना
  • C श्री गणेश होना
  • A पूजा करना
QUESTION 233
‘हठी व्यक्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता’ अर्थ को प्रकट करने वाली लोकोक्ति है -
  • A अधजल गगरी छलकत जाय
  • B पत्थर को जोंक नहीं लगती
  • C लातों के भूत बातों से नहीं मानते
  • D छछून्दर के सिर में चमेली का तेल
QUESTION 234
‘अपने वचन के अनुसार मेरे रूपए लौटा दो, नहीं तो मुझे ........ आता है।’ रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा -
  • A दांत खट्टे करना
  • C छाती पर मूंग दलना
  • B टेढ़ी उंगली से घी निकालना
  • D तीन-पांच करना
QUESTION 235
किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही है -
  • B पहाड़ टूटना - अतिवृष्टि होना
  • A पेट पर लात मारना - बरी तरह पीटना
  • C बगलें झांकना - इधर-उधर देख कर चलना
  • D नाक का बाल होना - अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।
QUESTION 236
‘बुरी संगत का फल बुरा ही होता है’ – इस आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है
  • C कोयले की दलाली में हाथ काले
  • A खून सिर चढ़कर बोलता है
  • B चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए
  • D चोर की दाढ़ी में तिनका का सही
QUESTION 237
‘घर का जोगी जोगड़ा, आन गाँव का सिद्ध’, लोकोक्ति का अर्थ है :
  • D काम न जानना और बहाना बनाना।
  • A गुण के विरुद्ध नाम होना।
  • C उच्च और साधारण की तुलना कैसी।
  • B निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का अधिक।
QUESTION 238
निम्न में से कौन सा मुहावरा एवं उसका अर्थ सही है?
  • C चोली दामन का साथ - एक-दूसरे से स्पर्धा
  • B गागर में सागर भरना - थोड़े शब्दों में अधिक कहना
  • D तालु में जीभ न लगना - भूख से तड़पना
  • A तेली का बैल होना - मन लगाकर काम नहीं करना
QUESTION 239
स्वामी रामतीर्थ को बचपन से ही सत्संग का बड़ा शौक था। राम और कृष्ण की कथाएं सुनकर उनकी आंखें सजल हो जाती थीं, रोम-रोम में प्रेम का संचार हो जाता थ। सच है ..... ।रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है
  • B होनहार बिरवान के होत चीकने पात
  • C होनहार मिटती नहीं होवे बिस्से बीस
  • A हलक से निकली खलक में पड़ी
  • D हजारों टांकी सहकर ही महादेव होते हैं
QUESTION 240
‘एक अनार सौ बीमार’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
  • A अनार बीमार का ईलाज
  • B अनार का अत्यधिक महत्व
  • D एक अनार को सौ बीमार खाने वाले
  • C वस्तु कम और प्रयोक्ता अधिक