Adyayan.com

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
QUESTION 241
निम्नलिखित में से जिस मुहावरे का अर्थ - ‘सदैव एक-सी स्थिति’ के लिए उपयुक्त है, उस मुहावरे का चयन करें -
  • A ढाक के तीन पात
  • D जिसकी लाठी उसकी भैंस
  • C तुरन्त दान महा कल्याण
  • B तीन लोक से मथुरा न्यारी
QUESTION 242
‘इक नागिन अरू पंख लगायी’ उक्त लोकोक्ति का उचित भावार्थ है -
  • A अत्यधिक ज़हर चढ़ना
  • D सोच-समझकर कार्य करना
  • C एक दोष के साथ दूसरे का जुड़ जाना
  • B नागिन के पंख लग जाना
QUESTION 243
किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं
  • D छाती पर साँप लोटना – घोर ईर्ष्या होना
  • B उड़ती चिड़िया पहचानना – अत्यंत कठिन कार्य करना
  • C अपना-सा मुँह लेकर रह जाना – लज्जित होकर रह जाना
  • A कान पर जूँ न रेंगना – तनिक भी असर न पड़ना
QUESTION 244
‘जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजे’ लोकोक्ति का अर्थ है -
  • A राजनीति में दलबदल करते रहना चाहिए।
  • B ऐसा काम करना चाहिए, जिससे संकट में न फंसा जाए।
  • D पवन की तरह कभी शीतल और कभी उष्ण होना।
  • C समय का रूख देखकर काम करना चाहिए।
QUESTION 245
‘किसी के सामने _______ मेरी आदत नहीं है’ रिक्त स्थान के लिए उचित मुहावरा क्या है ?
  • B अंगारों पर पैर रखना
  • C हाथ फैलाना
  • D पत्थर की लकीर खींचना
  • A नाकों चने चबाना
QUESTION 246
'माथा ठोक लेना' मुहावरे का सही अर्थ है-
  • D बदकिस्मती के कारण दुःखी
  • B दुर्घटना की आशंका होना
  • C दीनतापूर्वक कार्य करना
  • A पीड़ा होने पर सिर पकड़कर बैठना
QUESTION 247
‘पानी में आग लगाना’, मुहावरे का अर्थ है-
  • A क्रुध्द होना
  • C कष्ट से मुक्ति होना
  • D असंभव कार्य करना
  • B मधुर वचन बोलना
QUESTION 248
‘बीजारोपण करना’ का भावार्थ है :
  • B गमले आदि में बीज बोना
  • D पौधे लगाना
  • A खेत जोतना
  • C आरंभ करना
QUESTION 249
‘आप पहले ही काफी ऋण ले चुके हैं फिर भी और ऋण लेने का इरादा रखते हैं। याद रखिए ______ ।’ वाक्य में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है-
  • B जो गुड़ खाए वही कान छिदाए।
  • C ज्यों-ज्यों भीजे कामरी, त्यों-त्यों भारी होय।
  • A जो पहले मारे सो मीर।
  • D ज्यों-ज्यों मुर्गी मोटी हो, त्यों-त्यों दुम सिकुड़े।
QUESTION 250
दैवीय या आंतरिक शक्ति के कारण विद्धान् होने के अर्थ में प्रयुक्त मुहावेर ‘जीभ पर .......... बसना’ में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है -
  • D दुर्गा
  • C सरस्वती
  • B लक्ष्मी
  • A चण्डी