Adyayan.com

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
QUESTION 301
‘सबसे अलग स्थिति’ उक्त अर्थ की बोधक लोकोक्ति है-
  • B बालू से तेल निकालना
  • D तू डाल-डाल, मैं पात-पात
  • C चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए
  • A तीन लोक से मथुरा न्यारी
QUESTION 302
‘घर में नहीं दाने अम्मा चली भुनाने’ लोकोक्ति का सही अर्थ होगा -
  • B शेखी मारना
  • C व्यर्थ के कामों में समय नष्ट करना
  • D ना होने पर भी ढोंग करना
  • A सामथ्र्य से बाहर कार्य करना
QUESTION 303
‘नानी क्वाँरी मर गई, नवासे के नौ-नौ ब्याह’ लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है
  • C व्यर्थ शेखी बघारने वाला
  • B गलत जानकारी देना
  • D योग्यता से अधिक वस्तु का प्राप्त होना
  • A प्रसिद्धि बहुत होना पर वास्तव में गुण न होना
QUESTION 304
किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
  • B चन्द्रमोहन मकान बनाकर क्या करेगा ; वह तो बहता पानी रमता जोगी है।
  • C अनुभवी पशुपालक भी नहीं बता पाएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
  • A उस जैसे मक्कारों पर समझाने का असर नहीं होता ; लातों के भूत बातों से नहीं मानते।
  • D संदीप ने बीमार भाई को समझाया ‘सब काम छोड़कर पहले अपना इलाज कराओ ; जान है तो जहान है।’
QUESTION 305
किस विकल्प में लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है -
  • D चोर की दाढ़ी में तिनका = अपराधी का निश्शंक होना
  • C नेकी कर दरिया में डाल = भला करके भूल जाना
  • B हाथ कंगन को आरसी क्या – प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
  • A साँच को आँच नहीं = सच्चा व्यक्ति डरता नहीं
QUESTION 306
‘हवा हो जाना’ मुहावरे का सही अर्थ होगा :
  • C देखते रहना
  • A भाग जाना
  • B भूल हो जाना
  • D हँसी उड़ना
QUESTION 307
‘सावन सूखा न भादो हरा’ लोकोक्ति का निकटतम उपयुक्त अर्थ है?
  • D अतिवृष्टि होना
  • C सदा हरा भरा रहना
  • A सदा एक ही दशा में रहना
  • B अकाल पड़ना
QUESTION 308
‘पानी में आग लगाना’ मुहावरे का भावार्थ है -
  • C जहाँ झगड़ा होना असंभव हो, वहाँ झगड़ा करवा देना
  • A असंभव कार्य करने का प्रयास करना
  • B पागलपन के काम करना
  • D लीक से हटकर कोई काम करना
QUESTION 309
‘चोर चोरी से गया तो क्या हेरा-फेरी से गया’ लोकोक्ति का सही अर्थ है
  • D चोर में हिम्मत नहीं होती।
  • C जब कोई अपना ही आदमी धोखा देता है।
  • A किसी की प्रकृति में पूर्ण परिवर्तन नहीं हो जाता, उसका कुछ न कुछ अंश अवश्य रह जाता है।
  • B अपराधी हमेशा शंकित रहता है।
QUESTION 310
‘चींटी के पर लगना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
  • D विनाश के लक्षण प्रकट होना
  • A जवाब न देना
  • C अधिक घमण्ड करना
  • B घबराहट होना