Adyayan.com

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
QUESTION 311
किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
  • A उसे इन्टरनेट और ई-मेल समझाकर क्या करोगी; उसके लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है।
  • C नीम के पेड़ के नीचे बैठकर इलाज करने वाले डाॅक्टर से बचना चाहिए; नीम हकीम खतरे जान होता है।
  • D भ्रष्ट और स्वार्थी राजनेता राष्ट्रीय हितों को भूलकर अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलापने में लगे हुए हैं।
  • B पिता ने बेटे को समझाया कि अपने भ्रष्ट अधिकारी के विरूद्ध जब तक प्रमाण न हो उससे झगड़ा मोल न लेना; जल में रहकर मगर से बैर नहीं करते।
QUESTION 312
‘बिल में हाथ तू डाल मंत्र मैं पढूँ’ कहावत का अर्थ है -
  • B मंत्र पढ़ने से बिल में हाथ देने से साँप नहीं काटता
  • A मंत्र पढ़कर बिल में हाथ डालना चाहिए
  • C खतरे का काम दूसरे को सौंपना
  • D उक्त कोई नहीं
QUESTION 313
किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है -
  • D यज्ञ करते समय हवन-सामग्री के साथ-साथ आग में घी भी डालना पड़ता है।
  • B कच्चे आम खाने से दाँत खट्टे हो जाते हैं।
  • C बाढ़ के कारण चारों ओर पानी-पानी हो गया।
  • A वह कई वर्षों से जगह-जगह की खाक छान रहा है; परंतु कहीं नौकरी नहीं मिली।
QUESTION 314
निम्न में से लोकोक्ति है -
  • A आँख मटकाना
  • B गॉठ बाँधना
  • C खोदा पहाड़, निकली चुहिया
  • D नींद हराम करना
QUESTION 315
‘बांछे खिलना’ से आशय है -
  • B अत्यन्त प्रसन्न होना
  • A फसल में फलियां आ जाना
  • C काम पूरा हो जाना
  • D खिलखिलाकर हँसना
QUESTION 316
‘आंखें दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ है -
  • D नेत्र परीक्षण कराना
  • C दर्शन देना
  • A डराना - धमकाना
  • B सामने देखना
QUESTION 317
कौनसे वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -
  • D गुमराह युवाओं को रोजगार मिल जाए तो देश में शांति हो जाए ; खाली दिमाग शैतान का घर होता है।
  • A बेईमान साझेदार से जितना मिल रहा है ले लो ; भागते भूत की लंगोटी ही भली।
  • C हथेली पर सरसों थोड़े ही उगती है ; वह तो खेतों में उगाई जाती है।
  • B ढोंगी बाबाओं के तो मुंह में राम बगल में छूरी होती है।
QUESTION 318
‘गले के नीचे उतरना’ मुहावरे का अर्थ है -
  • A पचाना
  • D समझ में आना
  • B खो जाना
  • C हजम करना
QUESTION 319
किस मुहावरे के आगे उसका सही अर्थ लिखा हुआ है -
  • A खरी-खरी सुनाना - बहुत ज्यादा बोलना
  • C अंक भरना - बढ़िया लिखना
  • B उल्टी गंगा बहाना - अनुकूल कार्य करना
  • D पट्टी पढ़ाना - बुरी राय देना