Adyayan.com

पर्यायवाची शब्द
QUESTION 261
'सखा' का पर्यायवाची है-
  • D सखी
  • B राखी
  • C सखि
  • A मीत
Answer: 'मीत', 'वयस्य', 'सुहृद', 'सहचर' मित्र (सखा) के पर्यायवाची हैं।
QUESTION 262
असंगत पर्यायवाची समूह का चयन करें।
  • B अंधकार - तम, तिमिर, ध्वान्त
  • C कबूतर - कपोत, पारावत, रक्तलोचन
  • D किनारा - तीर, तट, प्रस्तर
  • A दुख - पीड़ा, व्यथा, क्लेश
Answer: 'प्रस्तर' का अर्थ पत्थर होता है।
QUESTION 263
'आँख' का पर्यायवाची है-
  • A सहकार
  • D तामरस
  • B कुटज
  • C दृग
Answer: 'दृग', 'अंबक', 'चक्षु', 'लोचन' आँख के पर्यायवाची हैं।
QUESTION 264
'कुबेर' का पर्यायवाची नहीं है-
  • B किन्नरेश
  • C यक्षराज
  • A धनद
  • D देवराज
Answer: 'देवराज' इंद्र का पर्यायवाची है।
QUESTION 265
'विनायक' किसका पर्यायवाची है?
  • A विष्णु
  • C शिव
  • B गणेश
  • D ब्रह्मा
Answer: 'विनायक', 'एकदंत', 'हेरम्ब', 'द्वैमातुर' गणेश के पर्यायवाची हैं।
QUESTION 266
निम्न में से 'वायु' का पर्यायवाची है-
  • B हुताशन
  • A प्रकंपन
  • D अवनि
  • C पयोधि
Answer: 'प्रकंपन', 'वात', 'समीर', 'अनिल' वायु के पर्यायवाची हैं।
QUESTION 267
'पार्वती' का पर्यायवाची शब्द है-
  • D तनया
  • A भवानी
  • B श्री
  • C धात्री
Answer: 'भवानी', 'गिरिजा', 'अपर्णा', 'उमा' पार्वती के पर्यायवाची हैं।
QUESTION 268
किस विकल्प में सभी शब्द 'झरना' के पर्यायवाची हैं?
  • B स्रोत, सरिता, जलप्रपात
  • D प्रपात, तरंगिणी, उत्स
  • A उत्स, निर्झर, प्रपात
  • C सोता, तटिनी, निर्झर
Answer: अन्य विकल्पों में 'सरिता', 'तटिनी', 'तरंगिणी' नदी के पर्यायवाची हैं।
QUESTION 269
'विष' का पर्यायवाची नहीं है-
  • D पीयूष
  • B हलाहल
  • A गरल
  • C कालकूट
Answer: 'पीयूष' अमृत का पर्यायवाची है।
QUESTION 270
'विहंगम' का पर्यायवाची है-
  • A पक्षी
  • B आकाश
  • D हाथी
  • C बाण
Answer: 'विहंगम', 'पतंग', 'शकुनि', 'द्विज' पक्षी के पर्यायवाची हैं।