Adyayan.com

वाच्य
1. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य भाववाच्य का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण है?
  • D. ठंड में मुझसे बाहर बैठा नहीं जाता।
  • B. अवधेश ने कहानी सुनाई।
  • C. किताब पढ़ी जाती है।
  • A. मैं सवेरे पानी पीता हूँ।
2. भाववाच्य का उदाहरण है -
  • A. चोर पकड़ा गया है।
  • D. वहां कैसे बैठा जायेगा।
  • C. कपड़ा सिया जाता है।
  • B. डोली एक अमराई में उतारी गयी
3. उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है |
  • C. भाववाच्य
  • B. कर्मवाच्य
  • A. इच्छावाचक
  • D. इनमे से कोई नहीं
4. सही कथन चुनिए -
  • A. क्रिया के जिस रूप में कर्ता की प्रधानता हो, भाववाच्य कहलाता है।
  • D. जहाँ कानूनी भाषा का प्रयोग होता है, वहाँ कर्तृवाच्य होता है।
  • C. क्रिया के जिस रूप में भाव की प्रधानता हो, वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
  • B. क्रिया के जिस रूप में कर्म की प्रधानता हो कर्मवाच्य कहलाता है।
5. कर्मवाच्य का उदाहरण है-
  • D. मोहन घर जा रहा है।
  • A. चिट्ठी भेजी गयी।
  • C. किरण कुर्ता पहनती है।
  • B. सीता पुस्तक पढ़ती है।
6. भाववाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है -
  • D. धूप में चला नहीं जाता।
  • A. मुझसे बैठा नहीं जाता।
  • B. राम से खाया नहीं जाता।
  • C. मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।
7. वाच्य की दृष्टि से असंगत विकल्प है-
  • D. डाकिया डाक वितरित करता है। - कर्तृवाच्य
  • A. मुझसे दरवाजा नहीं खोला जाता । - भाववाच्य
  • B. वृद्धजन से चला नहीं जाता। - भाववाच्य
  • C. दीपावली अक्टूबर-नवम्बर में मनाई जाती है।- कर्मवाच्य
8. ‘सर्दी में उससे खेला नहीं जाता।’ वाक्य किस ‘वाच्य’ से सम्बन्धित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
  • D. कर्तृवाच्य
  • A. भाववाच्य
  • B. कर्त्तावाच्य
  • C. वाच्य क्रिया
9. किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
  • B. वह बहुत देर से पढ़ रहा है।
  • A. चोर पकड़ा गया।
  • C. खेतों की जुताई की जा चुकी है।
  • D. विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया।
10. निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है -
  • A. मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।
  • D. रमेश नहाया।
  • C. लोग बकते हैं।
  • B. मैं नहीं पढ़ता।
11. ‘कर्मवाच्य’ से संबंधित वाक्य है
  • D. वह पुस्तक पढ़ रहा है।
  • C. सैनिक दिनरात सीमाओं की रक्षा करते हैं।
  • A. आपका कार्य कर दिया है।
  • B. बच्चा सो चुका है।
12. निम्नलिखित में से भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए-
  • D. हमारे द्वारा रास्ताा आसानी से पार किया गया।
  • A. उसके द्वारा भोजन पकाया गया।
  • B. मैं उठ नहीं सकता।
  • C. मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।
13. निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में कर्मवाच्य है -
  • A. राम पुस्तक पढ़ रहा है।
  • D. कमीज दर्जी द्वारा सिल दी गई।
  • B. शिक्षक ने विद्यार्थी की प्रशंसा की।
  • C. लड़की सिलाई सीख रही है।
14. इनमें ‘भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है -
  • B. वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
  • A. सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
  • C. लोग खुलकर हँस रहे थे।
  • D. ‘रामचरितमानस’ ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।
15. निम्न में से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य है ?
  • D. आज घूमने चला जाए।
  • B. हिरण से दौड़ा जाता है।
  • C. क्या यह उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है ?
  • A. सुधा रो रही थी।
16. इनमें से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य में है ?
  • D. मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।
  • C. मुझसे चला नहीं जाता।
  • A. खाना बना दिया गया है।
  • B. प्रार्थना-पत्र दिया जा चुका है।
17. किस वाक्य में क्रिया का ‘भाववाच्य’ रूप है ?
  • A. दर्द के कारण उससे सोया नहीं गया।
  • D. हम लोग रोज नहाते हैं।
  • C. वह अच्छी तरह से देख नहीं सकता।
  • B. बच्चे शांत नहीं रह सकते।
18. कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है-
  • A. कपड़ा सिया जाता है।
  • C. धूप में चला नहीं जाता।
  • D. मुझसे यह बोझ न उठाया जायेगा।
  • B. चिट्ठी भेजी गयी।
19. कौन सा कथन सही नहीं है ?
  • B. ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
  • C. ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में ही होता है।
  • A. ‘कर्तृवाच्य’ भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
  • D. प्रेरणार्थक क्रियाएँ सदैव सकर्मक ही होती है।?
20. किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है -
  • B. छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
  • C. बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।
  • A. उससे खाना नहीं खाया गया।
  • D. दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।