Adyayan.com

वाच्य
QUESTION 21
निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य है-
  • A मैं प्रतिदिन खेलता हूं।
  • D संगीता से पत्र लिखा जाता है।
  • C लड़की द्वारा पत्र लिखा जाता है।
  • B बालक से पढ़ा नहीं जाता।
QUESTION 22
निम्नलिखित में से कौन से वाक्य कर्तृवाच्य के उदाहरण हैं?a. राम पत्र लिखता है। b. रोहन से खाया नहीं जाता।c. गीत गाया जाता है। d. वसुधा ढोलक बजाती है।e.स्मिता पुस्तक पढ़ती है।नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
  • D c, d, e
  • A b, c, d
  • C a, d, e
  • B a, b, d
QUESTION 23
कर्मवाच्य का उदाहरण वाक्य है :
  • C किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।
  • A राम ने खाना खाया।
  • D बच्चे घर जा रहे हैं।
  • B धावकों से दौड़ा नहीं गया।
QUESTION 24
व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन गलत है?
  • A ‘कर्तृवाच्य’, अकर्मक और सकर्मक, दोनों क्रियाओं में होता है।
  • D सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।
  • C ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
  • B ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक, दोनों प्रकार की क्रियाओं में होता है।
QUESTION 25
निम्न में से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य है ?
  • A सुधा रो रही थी।
  • D आज घूमने चला जाए।
  • B हिरण से दौड़ा जाता है।
  • C क्या यह उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है ?
QUESTION 26
निम्नलिखित में से कर्मवाच्य के उदाहरण हैं -(a) आम खाया जाता है।(b) राजीव पाठशाला जाता है।(c) तबला बजाया जाता है।(d) गीत गाया जाता है।(e) राधा से देखा नहीं जाता।नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
  • B केवल (b), (c), (d)
  • A केवल (b), (d), (e)
  • D केवल (a), (c), (d)
  • C केवल (a), (b), (c)
QUESTION 27
‘कर्तृवाच्य’ से संबंधित वाक्य है -
  • B लड़का पढ़ रहा है।
  • A किसान द्वारा फसल काट ली गई।
  • D चोर पकड़ा गया है।
  • C यह बात उससे पता चली।
QUESTION 28
इनमें से कौन सा वाक्य ‘भाववाच्य’ से संबंधित नहीं है ?
  • A बच्चे से रोया नहीं गया।
  • B उससे चला नहीं जाता।
  • D मै पत्र नहीं पढ़ सका।
  • C मोहन से उठा नहीं गया।
QUESTION 29
कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष का रूप किस शब्द से प्रभावित होता है ?
  • C कर्म से
  • A क्रिया से
  • D संज्ञा से
  • B कर्ता से
QUESTION 30
किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है ?
  • C बालक द्वारा पतंग उड़ाई गई।
  • B भारत तेजी से विकास कर रहा है।
  • A कमला द्वारा पत्र लिखा गया।
  • D उससे पुस्तक पढ़ी नहीं गई।