Adyayan.com

वाक्यांश के लिए एक शब्द
QUESTION 21
उपयुक्त स्थानापन्न शब्द नहीं है -
  • D स्वयं अपनी हत्या करने वाला - आत्महत्या
  • C कम भोजन करने वाला - मिताहार
  • B प्रत्येक कार्य में देर करने वाला - दीर्घसूत्री
  • A मांसल व मोटा शरीर - स्थूलकाय
QUESTION 22
‘अगोचर’ शब्द के लिए उचित वाक्यांश क्या होगा -
  • D जिसका अनुभव बुद्धि को न हो।
  • B जिसका अनुभव हृदय को न हो।
  • A जिसका अनुभव इंद्रियों को न हो।
  • C जिसका अनुभव शरीर को न हो।
QUESTION 23
‘विवाद या गुटबाजी से अलग रहने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या होगा?
  • B आश्वस्त
  • D सरल
  • A विरल
  • C तटस्थ
QUESTION 24
‘हर काम में देर करने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द -
  • C दीर्घदर्शी
  • B विलम्बी
  • A दीर्घसूत्री
  • D अदूरर्शी
QUESTION 25
‘किसी टूटी-फूटी इमारत या बस्ती का बचा हुआ अंश’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
  • B खंडित
  • D भग्नावशेष
  • A भग्न
  • C खंडिताकार
QUESTION 26
निम्नलिखित में असंगत विकल्प है :
  • C जो कार्य कष्ट सहनकर किया जाय - कष्टसाध्य
  • A जो पहले का हो-अभूतपूर्व
  • B जिसका निवारण न किया जा सके - अनिवार्य
  • D जो आँखों के सामने हो - प्रत्यक्ष
QUESTION 27
‘वह जो किए हुए उपकार को न माने,’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा -
  • C कृतकार्य
  • D कृतार्थ
  • A कृतज्ञ
  • B कृतघ्न
QUESTION 28
निम्न में से किस वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘पथ्य’ प्रयुक्त होता है-
  • A राह में चलने वाले हमसफर
  • D जो भोजन रोगी के लिए उचित है
  • C जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है
  • B पथ में आने वाली बाधाएँ
QUESTION 29
‘जिन्दा रहने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है -
  • C जिज्ञासा
  • A जिघत्सा
  • B जिगीषा
  • D जिजीविषा
QUESTION 30
‘जो अपनी बात से टले नहीं’ उसके लिए उपयुक्त शब्द होगा -
  • A बातूनी
  • D मौन
  • C बड़बोला
  • B अटल